परंपराओं के देश भारत में पर्व-त्योहार केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं होते, बल्कि वे समाज की ऐतिहासिक व सांस्कृतिक मान्यताओं और सामूहिक चेतना के भी वाहक होते हैं. वहीं, पौराणिक राज्य बिहार में चार दिवसीय महापर्व छठ की शुरुआत नहाय-खाय से हो गई है.
चार दिवसीय महापर्व छठ की शुरुआत कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से होती है. जिसे ” नहाय-खाय” कहा जाता है. इस दिन व्रती (जो छठ पूजा का व्रत रख रहे होते हैं) सबसे पहले पवित्र स्नान करते हैं और फिर पूरी शुद्धता के साथ भोजन ग्रहण करते हैं. यह दिन शुद्धि और पवित्रता का प्रतीक होता है और व्रत की शुरुआत इसी से मानी जाती है.
स्नान के बाद व्रती लौकी की सब्जी, अरवा चावल और चने की दाल का प्रयोग का प्रयोग करते हैं. इस दिन व्रती को सात्विकता और शुद्धता का विशेष ध्यान रखना होता है. नहाय-खाय के दिन से ही व्रती संयम और भक्ति का पालन शुरू करते हैं, जो छठ पूजा के समर्पण और आस्था को दर्शाता है.
संकलन: – ज्ञानसागरटाइम्स टीम.
Video Link: – https://youtu.be/UhS769rjPiQ



