Article

विश्व जल दिवस…

जल जीवन का आधार होता है. इसके बिना जीवन की परिकल्पना असंभव है. प्रत्येक वर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है. यह दिवस जल के महत्व को रेखांकित करने और जल संसाधनों के सतत प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है. संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 1993 में इस दिवस की शुरुआत की गई थी, और तब से यह दुनिया भर में जल संरक्षण और जल सुरक्षा के मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर बन गया.

 विश्व जल दिवस का मुख्य उद्देश्य जल के महत्व को समझाना और लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना है. यह दिवस जल संकट, जल प्रदूषण और जल की कमी जैसी समस्याओं पर चर्चा करने का अवसर प्रदान करता है. साथ ही, यह दिन सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को प्राप्त करने में जल की भूमिका को भी उजागर करता है, विशेष रूप से एसडीजी 6, जो “सभी के लिए स्वच्छ जल और स्वच्छता” को सुनिश्चित करने से संबंधित होता है.

 प्रत्येक वर्ष विश्व जल दिवस एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है. वर्ष 2026 का थीम है “जल और जेंडर”. यह थीम हमें याद दिलाती है कि जल केवल भौतिक संसाधन नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और समानता का प्रश्न भी है. बताते चलें कि, दुनिया भर में, विशेषकर विकासशील देशों में, पानी भरने की जिम्मेदारी मुख्य रूप से महिलाओं और लड़कियों पर होती है. एक अनुमान के अनुसार, महिलाएं हर दिन लगभग 25 करोड़ घंटे केवल पानी लाने में बिताती हैं. इस कारण उन्हें कई समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है, साथ ही पढ़ाई भी छूट जाती है.

जल प्रबंधन और नीतियों में महिलाओं की भागीदारी अभी भी बहुत कम है. वहीं, इस वर्ष का लक्ष्य महिलाओं को जल संरक्षण के फैसलों में नेतृत्वकारी भूमिका देना है. वर्ष 2026 की अध्ययन के अनुसार, वैज्ञानिकों ने दुनिया को चेतावनी दी है कि हम ‘वैश्विक जल दिवालियापन’ के युग में प्रवेश कर चुके हैं. ज्ञात है कि, वर्तमान समय में करब 2.2 अरब लोग आज भी सुरक्षित पेयजल की पहुंच से दूर हैं वहीं, विश्व का 50% घरेलू पानी भूजल से आता है, लेकिन 70% प्रमुख जलाशय तेजी से सूख रहे हैं. वर्ष 2050 तक लगभग 1.9 अरब शहरी निवासियों को पानी की भारी किल्लत का भी सामना करना पड़ेगा.

जल दिवस के अवसर पर सिर्फ नारा लगाने से काम नहीं चलेगा बल्कि,हमें अपनी जीवनशैली और नीतियों में बदलाव करना होगा. विश्व जल दिवस जल संरक्षण और सतत विकास के प्रति वैश्विक जागरूकता बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है. यह दिन हमें याद दिलाता है कि जल एक सीमित संसाधन है और इसका सावधानीपूर्वक उपयोग करना आवश्यक है. 

==========  =========  ===========

World Water Day…

Water is the foundation of life; without it, the very concept of life is unimaginable. World Water Day is observed annually on March 22nd. This day is celebrated with the objective of underscoring the importance of water and raising awareness regarding the sustainable management of water resources. The United Nations initiated this observance in 1993, and since then, it has evolved into a pivotal occasion for focusing global attention on issues related to water conservation and water security.

The primary objective of World Water Day is to foster an understanding of the significance of water and to sensitize people toward water conservation. This day provides a platform to discuss critical issues such as water crises, water pollution, and water scarcity. Furthermore, it highlights the pivotal role water plays in achieving the Sustainable Development Goals (SDGs)—specifically SDG 6, which aims to ensure “clean water and sanitation for all.”

Each year, World Water Day is celebrated under a specific theme. The theme for 2026 is “Water and Gender.” This theme serves as a reminder that water is not merely a physical resource, but also a matter of social justice and equality. It is worth noting that across the globe—particularly in developing nations—the responsibility of fetching water falls predominantly upon women and girls. According to estimates, women collectively spend approximately 250 million hours every day solely on the task of collecting water. Consequently, they face numerous hardships and often have their education compromised.

Women’s participation in water management and policy-making remains significantly low. Accordingly, this year’s objective is to empower women to assume leadership roles in decision-making processes related to water conservation. Based on studies conducted in 2026, scientists have issued a stark warning to the world: we have entered an era of “global water bankruptcy.” It is a known fact that approximately 2.2 billion people currently lack access to safe drinking water; furthermore, although 50% of the world’s domestic water supply is derived from groundwater, 70% of major water reservoirs are rapidly depleting. By the year 2050, approximately 1.9 billion urban residents will face severe water shortages.

On the occasion of Water Day, merely chanting slogans will not suffice; rather, we must bring about changes in our lifestyles and policies. World Water Day serves as a significant opportunity to raise global awareness regarding water conservation and sustainable development. This day reminds us that water is a finite resource and that its prudent use is essential.

:

Related Articles

Back to top button