शुरू हो रहा है वैलेंटाइन वीक
वर्तमान समय में वैलेंटाइन वीक भारतीय युवाओं के लिए यह एक सांस्कृतिक और सामाजिक उत्सव बन चुका है. यह सिर्फ पश्चिमी संस्कृति का हिस्सा नहीं रहा. यह केवल प्रेम का उत्सव नहीं, बल्कि बदलते सामाजिक मूल्यों, उपभोक्तावादी संस्कृति और भावनात्मक अभिव्यक्ति का प्रतीक भी है. फरवरी माह की शुरुआत होते ही बाजार, सोशल मीडिया और युवाओं के में एक खास किस्म की हलचल दिखने लगती है.
बताते चलें कि, वैलेंटाइन वीक की जड़ें यूरोप और अमेरिका में हैं. एक ओर यह प्रेम और आत्मीयता का उत्सव है, दूसरी ओर पारंपरिक समाज इसे “अत्यधिक आधुनिकता” या “संस्कृति पर आघात” भी मानता है. वर्तमान समय के युवाओं में वैलेंटाइन वीक केवल प्रेम की अभिव्यक्ति नहीं, बल्कि डिजिटल पहचान का हिस्सा भी है. जैसे – इंस्टाग्राम रील्स और स्नैपचैट स्ट्रीक्स ने इस हफ्ते को एक ‘विजुअल फेस्टिवल’ बना दिया है साथ ही महंगे गिफ्ट्स, कैंडललाइट डिनर और ब्रांडेड चॉकलेट्स अब प्यार मापने के पैमाने बनते जा रहे हैं.
वैलेंटाइन वीक को लेकर कंपनियों ने अलग तरह की रणनीति अपनाकर इसे सात दिनों में बाँट दिया है जैसे – रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे और किस डे. प्राय: देखा जाता है कि, दोस्तों के प्रेशर में युवा अपनी आर्थिक क्षमता से बाहर जाकर खर्च करते हैं ताकि कोई उन्हें हीन भावना से ना देखे.
वैलेंटाइन वीक में युवाओं को अपने भावनाओं को व्यक्त करने का मौका मिलता है. इस अवसर पर प्रेम और अपनापन की अभिव्यक्ति युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य और आत्मविश्वास को बढ़ाती है साथ ही मित्रता, अपनापन और रिश्तों को मजबूत करने का भी माध्यम बनता है.
वैलेंटाइन वीक केवल प्रेम का उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का दर्पण है. वहीँ, वर्तमान समय के युवाओं के लिए वैलेंटाइन वीक एक हाइब्रिड संस्कृति है जहाँ परंपरा, आधुनिकता, प्यार और बाजारवाद सब आपस में मिलकर एक नई परंपरा का जन्म हो रहा है.
========== ========= ===========
Valentine’s Week Begins

In contemporary times, Valentine’s Week has become a cultural and social celebration for Indian youth. It is no longer just a part of Western culture. It is not merely a celebration of love, but also a symbol of changing social values, consumerist culture, and emotional expression. As soon as February begins, a special kind of excitement is visible in the markets, on social media, and among young people.
It is worth noting that the roots of Valentine’s Week lie in Europe and America. While on one hand it is a celebration of love and intimacy, on the other hand, traditional society considers it “excessive modernity” or an “assault on culture.” For today’s youth, Valentine’s Week is not only an expression of love but also a part of their digital identity. For example, Instagram Reels and Snapchat streaks have transformed this week into a ‘visual festival,’ and expensive gifts, candlelight dinners, and branded chocolates are becoming the yardsticks for measuring love.
Companies have adopted a different strategy for Valentine’s Week, dividing it into seven days: Rose Day, Propose Day, Chocolate Day, Teddy Day, Promise Day, Hug Day, and Kiss Day. It is often observed that young people spend beyond their means due to peer pressure, so that no one looks down upon them.
Valentine’s Week provides young people with an opportunity to express their emotions. On this occasion, the expression of love and affection enhances the mental health and self-confidence of young people and also serves as a means of strengthening friendships, affection, and relationships.
Valentine’s Week is not just a celebration of love, but a mirror of social change. For today’s youth, Valentine’s Week is a hybrid culture where tradition, modernity, love, and consumerism all combine to give birth to a new tradition.



