तेलंगाना स्थापना दिवस
तेलंगाना स्थापना दिवस हर साल 2 जून को मनाया जाता है. यह दिन तेलंगाना राज्य के गठन की वर्षगांठ के रूप में विशेष होता है. तेलंगाना, जो कि पहले आंध्र प्रदेश का हिस्सा था, वर्ष 2014 में भारत के 29वें राज्य के रूप में स्थापित हुआ.
बताते चलें कि, तेलंगाना क्षेत्र लंबे समय तक हैदराबाद की रियासत का हिस्सा रहा था. और इस क्षेत्र में आसफ़ जाही वंश के निज़ामों का शासन था. निज़ामों ने अपनी संप्रभुता, प्रशासनिक व्यवस्था, भाषा (उर्दू) और अलग पहचान को बनाए रखा. वर्ष 1948 में ऑपरेशन पोलो के माध्यम से भारतीय सेना ने हैदराबाद का भारत में विलय किया. इसके बाद, वर्ष 1956 में भाषायी आधार पर राज्यों के पुनर्गठन के दौरान तेलुगु भाषी क्षेत्रों (तेलंगाना और आंध्र क्षेत्र) को मिलाकर आंध्र प्रदेश राज्य बनाया गया.
हालाँकि, विलय के बाद के दशकों में तेलंगाना के लोगों में यह महसूस किया गया कि उनके साथ कई मुद्दों जैसे – आर्थिक असमानता, शैक्षणिक एवं रोजगार संबंधी असमानता, संस्कृति और पहचान की रक्षा और राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर उचित व्यवहार नहीं हो रहा है. उसके बाद पुन: आंदोलन का दौर शुरू हो गया. पहले आंदोलन की शुरुआत वर्ष 1969 में हुआ. इस आंदोलन में कई युवा शहीद हुए थे. उसके बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने मुल्की नियम लागू किए, लेकिन अलग राज्य की मांग को अस्वीकार कर दिया था.
दुसरा आंदोलन वर्ष 2001 में के. चंद्रशेखर राव ने की थी. तीसरा और आखरी आंदोलन वर्ष 2009-14 तक हुआ. इस आंदोलन के बाद वर्ष 2009 में केंद्र सरकार ने अलग तेलंगाना राज्य की घोषणा की लेकिन, बाद में फैसला टाल दिया था. जिओसके बाद यह आंदोलन और उग्र व तेज हो गया. अंततः 18 फरवरी 2014 को लोकसभा में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम पारित हुआ, और 2 जून 2014 को तेलंगाना अस्तित्व में आया. इस दिन को मनाने के लिए राज्य भर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड और उत्सव होते हैं जिनमें राज्य की संस्कृति और विरासत को दर्शाया जाता है. तेलंगाना के लोग अपने राज्य की संस्कृति और इतिहास को याद करते हैं और इस दिन को बहुत उत्साह और गर्व के साथ मनाते हैं.
========== ========= ===========
Telangana Formation Day

Telangana Formation Day is celebrated every year on June 2nd. This day holds special significance as the anniversary of the formation of the state of Telangana. Telangana, which was formerly a part of Andhra Pradesh, was established in 2014 as the 29th state of India.
It is worth noting that the Telangana region was, for a long period, a part of the Princely State of Hyderabad. This region was governed by the Nizams of the Asaf Jahi dynasty. The Nizams maintained their sovereignty, administrative system, language (Urdu), and distinct identity. In 1948, through ‘Operation Polo,’ the Indian Army integrated Hyderabad into India. Subsequently, in 1956—during the reorganization of states on linguistic lines—the Telugu-speaking regions (Telangana and the Andhra region) were merged to form the state of Andhra Pradesh.
However, in the decades following the merger, the people of Telangana began to feel that they were not being treated fairly regarding various issues, such as economic disparity, educational and employment-related inequalities, the preservation of their culture and identity, and political representation. Consequently, a new phase of agitation began. The first movement commenced in 1969; during this agitation, several young people lost their lives. Following this, the then Prime Minister, Indira Gandhi, implemented the ‘Mulki Rules’ but rejected the demand for a separate state.
A second movement was initiated in 2001 by K. Chandrasekhar Rao. The third and final movement took place between 2009 and 2014. Following this agitation, in 2009, the Central Government announced the creation of a separate Telangana state, though the decision was subsequently deferred. This deferral caused the movement to become even more intense and vigorous. Finally, on February 18, 2014, the Andhra Pradesh Reorganization Act was passed in the Lok Sabha, and on June 2, 2014, Telangana officially came into existence. To celebrate this day, various cultural programs, parades, and festivities are held across the state, showcasing the rich culture and heritage of Telangana. The people of Telangana cherish their state’s culture and history, and celebrate this day with great enthusiasm and pride.



