Health

पपीता…

एक ऐसे सदाबहार पेड़ के बारे में बात कर रहें हैं जिसकी मीठी सुगंध जो अपनी और आकर्षित करती है. इसके पत्ते, फूल को सब्जी के रूप में उपयोग करते हैं. यह पेड़ करीब 300 वर्ष पूर्व अमेरिका से आया है. यह पेड़ कैरिकेसी परिवार का है और इसका बोटेनिकल नाम केरिका पपाया (Carica Papaya) है. जिसे अंग्रेजी में पपाया (Papaya) और हिंदी में पपीता के नाम से जानते हैं.

आमतौर पर पपीता का पेड़  लगभग 5 से 10 मीटर तक लंबा होता है और इसका तना लंबा होता है चौड़े, गहरे और हथेलीनुमा आकार के होते हैं. पपीते के पेड़ों में नर एवं मादा पेड़ अलग होते हैं. नर पेड़ों में केवल लंबे-लंबे फूल आते हैं परन्तु फल नहीं लगते हैं. पपीते की खेती उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में की जाती है और इसके लिए दोमट मिटटी सर्वोत्तम मानी जाती है.

पपीता कच्ची अवस्था में यह हरे रंग का होता है और पकने पर पीले रंग का हो जाता है. बताते चलें कि, भारत में पपीता आज से लगभग 300 वर्ष पूर्व आया था. व्यवसाय के लिहाज से शीघ्र फलनेवाले फलों में पपीता अत्यंत उत्तम पौधा माना जाता है. इसका पौधा लगाने के बाद साल के अंदर ही फल देने लगता है. पपीता के पके व कच्चे फल दोनो उपयोगी होते हैं, लेकिन कच्चे पपीते की दूध से पपेन बनाया जाता है, जिसका सौन्दर्य व उद्योग जगत में व्यापक प्रयोग किया जाता है.

हमारे देश में पपीता सभी जगह पाया जाता है और यह बारहों महीने मिलता है. पपीता को सदाबहार फल कहा जाता है चुकिं, पपीते की मीठी सुगंध जो अपनी और आकर्षित करती है यह खाने में स्वादिष्ट होता है. पका हुआ पपीता मीठा, भारी गर्म खट्टा व स्वादिष्ट होता है. पपीते में कई महत्वपूर्ण विटामिन, एंटीओक्सिडेंट और एंजाइम जैसे:- विटामिन ए, बी , सी के साथ कुछ मात्रा में डी, इसके अलावा कैल्सियम और कैरोटिन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, साथ ही फास्फोरस, पोटेशियम, आयरन, कार्बोहाईड्रेट व प्रोटीन भी पाया जाता हैं.

पपीता पेट के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, इससे पाचन तंत्र ठीक रहता है साथ ही पेट के तीन प्रमुख रोग आम, वात और पित्त के लिए रामबाण दवा है. पपीता में भरपूर मात्रा में विटामिन “ए” होता है, जो आँख और त्वचा के लिए उत्तम माना जाता है. पपीते का फल खाने से आँखों की रौशनी ठीक रहती है साथ ही त्वचा स्वस्थ और चमकदार होती है.

पपीते में कैल्शियम भी प्रचुर मात्रा में मिलता है, जो कि हड्डियों को मजबूत रखता है. पपीते में फाइबर और प्रोटीन मिलता है. इसमें एंटी-इन्फ्लेमेटरी, कैंसररोधी व हीलिंग प्रोपर्टीज भी पाई जाती है. इसके नियमित सेवन से इम्यून सिस्टिम मजबूत होता है. बढ़ते बच्चों के बेहतर विकास के लिए जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पोषण देने के साथ साथ रोगों से लड़ने में भी मदद करता है.

पपीते में फाइबर, विटामिन सी और एंटी ओक्सिडेंट प्रचर मात्र में मिलता है जो कि उच्च रक्तचाप और हृदय रोग में अत्यंत लाभकारी होता है. विटामिन सी, ई, बीटा कैरोटीन और एंटी ओक्सिडेंट प्रचुर मात्रा में मिलता है जो कि, झुरियां पड़ने से रोकता है, साथ ही इसमें फाइबर और कम मात्र में चीनी होने से यह डायबिटीज रोगियों को शुगर बढने नहीं देता है. इसके नियमित सेवन से मोटापा को नियंत्रित किया जा सकता है. पपीते के फूल, पत्ते व कच्चा पपीता खाने से “डेंगू” से बचा जा सकता है. 

पपीता का उपयोग किसी भी रूप में किया जा सकता है, चाहे तो आप इसे कच्चा ही खा सकते हैं या फिर इसके जैम, जेली, शेक, हलवा, सब्जी, चटनी, पराठे और फल के रूप में प्रयोग कर सकते हैं साथ ही इसके फलों का पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाने से चेहरा कांतिमय हो जाता है. चुकिं पपीता गुणों का खजाना है इसमें एक नही कई प्रकार के ओषधिय गुण मौजूद हैं जो इसे अनमोल बनाते हैं.  

==========  =========  ===========

Papaya…

We are talking about an evergreen tree with a sweet fragrance that draws one towards it. Its leaves and flowers are used as vegetables. This tree originated in America about 300 years ago. It belongs to the Caricaceae family and bears the botanical name Carica papaya; it is known as ‘Papaya’ in English and ‘Papita’ in Hindi.

Typically, the papaya tree grows to a height of about 5 to 10 meters and has a long trunk; its leaves are broad, deeply lobed, and palm-like in shape. Papaya trees are dioecious, meaning male and female trees are separate; male trees produce only elongated flowers but do not bear fruit. Papaya is cultivated in tropical regions, and loamy soil is considered ideal for its growth.

In its raw state, the papaya is green, turning yellow as it ripens. It is worth noting that the papaya was introduced to India approximately 300 years ago. From a commercial perspective, the papaya is considered an excellent plant among those that bear fruit quickly; it begins to yield fruit within just a year of planting. Both raw and ripe papayas are useful; notably, papain which is widely used in the beauty and industrial sectors is produced from the milky sap of the raw fruit.

Papaya is found throughout our country and is available year-round. It is often referred to as an evergreen fruit; its sweet aroma is enticing, and it is delicious to eat. Ripe papaya is sweet and flavorful. It is rich in essential vitamins (such as A, B, C, and some D), antioxidants, and enzymes, as well as calcium and carotene; it also contains phosphorus, potassium, iron, carbohydrates, and protein.

Papaya is highly beneficial for the stomach; it maintains digestive health and serves as a potent remedy for the three major gastric imbalances Aam, Vaat, and Pitt. It is abundant in Vitamin A, which is excellent for eye and skin health. Consuming papaya helps maintain good eyesight and keeps the skin healthy and radiant.

Papaya is also a rich source of calcium, which helps strengthen bones. Papaya contains fiber and protein. It also possesses anti-inflammatory, anti-cancer, and healing properties. Regular consumption strengthens the immune system. It provides essential nutrients for the healthy growth of children, offering nourishment while also helping the body fight diseases.

Papaya is rich in fiber, Vitamin C, and antioxidants, making it highly beneficial for managing high blood pressure and heart disease. Its high content of Vitamins C and E, beta-carotene, and antioxidants helps prevent wrinkles. Additionally, its fiber content and low sugar levels help prevent blood sugar spikes in diabetic patients. Regular consumption can also help control obesity. Consuming papaya flowers, leaves, or raw papaya can help protect against Dengue fever.

Papaya can be consumed in various forms; you can eat it raw or use it to make jam, jelly, shakes, halwa, vegetable dishes, chutney, and parathas. Applying a paste made from the fruit to the face enhances the complexion, giving it a radiant glow. As a treasure trove of benefits, papaya possesses numerous medicinal properties that make it truly invaluable.

:

Related Articles

Back to top button