Article

राष्ट्रीय मौसम विज्ञानी दिवस

हर वर्ष 05 फरवरी को राष्ट्रीय मौसम विज्ञानी दिवस मनाया जाता है. यह दिन मौसम विज्ञानियों, तूफान पर्यवेक्षकों और मौसम पूर्वानुमान विशेषज्ञों को सम्मानित करने के लिए समर्पित है. मौसम सिर्फ सुंदर नजारा नहीं होता है बल्कि, यह देश की अर्थव्यवस्था, खाद्य सुरक्षा और सार्वजनिक सुरक्षा का आधार भी होता है.

आधुनिक युग में राष्ट्रीय मौसम विज्ञानी दिवस का श्रेय अमेरिका मौसम पर्यवेक्षक जॉन जेफ्रीज़ के जन्मदिन से जुड़ा हुआ है. ये अमेरिका के पहले मौसम विज्ञानी थे. इन्होने वर्ष 1774 से 1816 तक मौसम का नियमित रिकॉर्ड रखा था. जेफ्रीज़ ने अमेरिका में गुब्बारे से मौसम अवलोकन की शुरुआत की, जो आधुनिक मौसम विज्ञान की नींव साबित हुआ. 

 भारतीय इतिहास को देखने पर पता चलता है कि, मौसम विज्ञान सदियों पुराना है और इसका वर्णन वेदों और कौटिल्य के अर्थशास्त्र में भी मिलता है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की स्थापना 15 जनवरी 1875 को हुई थी. बताते चलें कि, वर्ष 1864 के भीषण चक्रवात और  वर्ष 1866-71 के अकालों ने एक केंद्रीय मौसम निगरानी प्रणाली की आवश्यकता को जन्म दिया था. वर्ष 1875 में कोलकाता से शुरू हुआ यह सफर आज अत्याधुनिक सुपर कंप्यूटरों और उपग्रहों तक पहुँच चुका है.

एक मौसम विज्ञानी का काम केवल ‘बारिश होगी या नहीं’ बताना मात्र नहीं होता है. भारत जैसे कृषि प्रधान देश में मानूसन का सटीक पूर्वानुमान किसानों के लिए जीवनदान जैसा है. बुवाई से लेकर कटाई तक की योजना मौसम विभाग की सलाह पर टिकी होती है. साथ ही चक्रवात (जैसे अंफन, बिपरजॉय), बाढ़ और लू की समय पूर्व चेतावनी देकर मौसम विज्ञानियों ने हज़ारों जानें बचाई हैं. जैसे – वर्ष 1999 के ओडिशा चक्रवात (10,000+ मौतें) की तुलना में हाल के चक्रवातों में ‘शून्य जनहानि’.

वर्तमान समय का मौसम विज्ञान ‘अनुमान’ से हटकर ‘सटीक गणना’ पर आधारित होता है. इसमें कई तकनीकों का समावेश होता है जैसे – डॉप्लर वेदर रडार, INSAT उपग्रह श्रृंखला, सुपरकंप्यूटिंग और मिशन मौसम. वर्तमान समय में ग्लोबल वार्मिंग के कारण मौसम का मिजाज अप्रत्याशित होता जा रहा है. वर्तमान समय में मौसम विज्ञानियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती ‘चरम मौसमी घटनाओं’ की आवृत्ति का बढ़ना भी है.

राष्ट्रीय मौसम विज्ञानी दिवस केवल एक दिवस नहीं है, बल्कि यह हमें याद दिलाता है कि मौसम विज्ञान मानव जीवन की सुरक्षा, अर्थव्यवस्था की स्थिरता और पर्यावरण के संरक्षण का भी आधार है. वर्तमान समय में हम सभी जलवायु परिवर्तन के दौर में जी रहे हैं, ऐसे समय में मौसम विज्ञानीयों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है.

==========  =========  ===========

National Meteorologist Day

National Meteorologist Day is celebrated every year on February 5th. This day is dedicated to honoring meteorologists, storm observers, and weather forecasting experts. Weather is not just a beautiful spectacle; it is also the foundation of a country’s economy, food security, and public safety.

In the modern era, National Meteorologist Day is linked to the birthday of American weather observer John Jeffries, who was America’s first meteorologist. He maintained regular weather records from 1774 to 1816. Jeffries initiated balloon-based weather observations in America, which proved to be the foundation of modern meteorology.

Looking at Indian history, it is evident that meteorology is centuries old, and its description can be found in the Vedas and Kautilya’s Arthashastra. The Indian Meteorological Department was established on January 15, 1875.  It is worth noting that the devastating cyclone of 1864 and the famines of 1866-71 necessitated the need for a central weather monitoring system. This journey, which began in Kolkata in 1875, has now reached the stage of state-of-the-art supercomputers and satellites.

A meteorologist’s job is not just to predict whether it will rain or not. In an agrarian country like India, accurate monsoon forecasting is a lifeline for farmers. Planning from sowing to harvesting depends on the advice of the meteorological department. Furthermore, by providing timely warnings about cyclones (such as Amphan, Biparjoy), floods, and heatwaves, meteorologists have saved thousands of lives. For example, there have been ‘zero casualties’ in recent cyclones compared to the 1999 Odisha cyclone (10,000+ deaths).

Modern meteorology is based on ‘precise calculations’ rather than ‘estimates’. It incorporates several technologies such as Doppler weather radar, INSAT satellite series, supercomputing, and Mission Weather. Currently, due to global warming, weather patterns are becoming increasingly unpredictable. One of the biggest challenges facing meteorologists today is the increasing frequency of extreme weather events.

National Meteorologist Day is not just a single day; it reminds us that meteorology is fundamental to protecting human lives, ensuring economic stability, and preserving the environment. In this era of climate change, the role of meteorologists has become even more crucial.

:

Related Articles

Back to top button