अंकों का महासंग्राम:गणित प्रतिभा खोज परीक्षा
आर्यभट्ट टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स एंड साइंस परीक्षा 29 नवंबर को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा बिहार के सभी जिलों में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए आर्यभट्ट टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स एंड साइंस की प्रतियोगिता परीक्षा दिनांक 29 नवंबर (रविवार) को सभी जिलों में ऑफलाइन आयोजित की जानी है।परीक्षा में बिहार के सभी जिलों से कुल 34,635 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण है। इस प्रतियोगिता हेतु एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए www.imsindia.org या सीधे लिंक पर किया जा सकता है।
गणित या विज्ञान विषय की परीक्षा में कुल 25 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे तथा प्रत्येक विषय के लिए एक घंटे का समय निर्धारित किया गया है।परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी।परीक्षा कार्यक्रम प्रथम पाली गणित: पूर्वाह्न 10:30 बजे से 11:30 बजे तक।द्वितीय पाली विज्ञान 12:30 बजे से 1:30 बजे तक।जिन विद्यार्थियों ने गणित एवं विज्ञान दोनों विषयों के लिए पंजीकरण कराया है, वे दोनों पालियों में परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।द इंडियन मैथमेटिक्स एंड साइंस एसोसिएशन के सचिव प्रो विजय कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता परीक्षा के लिए देशभर से लगभग 1,26,000 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है, जिनमें बिहार राज्य के लगभग 34,635 विद्यार्थी शामिल हैं।
बिहार राज्य के बाहर के पंजीकृत विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन बाद में अलग से किया जाएगा। इस प्रतियोगिता परीक्षा के लिए किसी भी प्रकार का पंजीकरण शुल्क नहीं लिया गया है।द इंडियन मैथमेटिक्स एंड साइंस एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रोफेसर के.सी. सिन्हा ने बताया कि इस प्रतियोगिता परीक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में गणित एवं विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करना,उनकी तार्किक एवं विश्लेषणात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करना तथा देशभर की प्रतिभाओं की पहचान करना है।
प्रभाकर कुमार.



