फ्लर्टिंग दिवस
हर वर्ष 18 फरवरी को फ्लर्टिंग दिवस मनाया जाता है. यह दिवस वैलेंटाइन वीक के खत्म होते ही मनाया जाता है और यह एंटी-वैलेंटाइन वीक का हिस्सा भी है। जहाँ वैलेंटाइन वीक प्रेम और रोमांस का उत्सव है, वहीं एंटी-वैलेंटाइन वीक रिश्तों की हल्की-फुल्की चंचलता, मज़ाक और भावनात्मक संतुलन को सामने लाता है वहीँ फ्लर्टिंग दिवस रिश्तों में ताजगी और उत्साह का अवसर माना जाता है.
अक्सर फ्लर्टिंग का मतलब निगेटिव ही माना जाता है परन्तु, फ्लर्टिंग का मतलब होता है रिश्तों में नई ऊर्जा भरना। यह एक स्वस्थ सामाजिक मेलजोल का एक रूप है. यहाँ प्रशंसा को कला के रूप में देखा जाता है. बिना किसी दवाब के अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का माध्यम होता है. मनोवैज्ञानिक और सामाजिक दृष्टिकोण से यह मानवीय संबंधों को प्रगाढ़ बनाने और आत्मविश्वास बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम होता है फ्लर्टिंग।
विशेषज्ञों के अनुसार, फ्लर्टिंग करते समय हमारे मस्तिष्क में डोपामाइन और ऑक्सीटोसिन जैसे ‘फील गुड’ हार्मोन्स रिलीज होती हैं जिसके कारण आत्मविश्वास बढ़ता है साथ ही तनाव को भी दूर करने में मदद करता है. भारतीय समाज में प्रेम अक्सर गंभीरता और जिम्मेदारी से जुड़ा होता है. फ्लर्टिंग दिवस इस गंभीरता को हल्का करने और रिश्तों में चंचलता जोड़ने का प्रतीक है. वहीँ, परंपरागत भारतीय रिश्तों में फ्लर्टिंग को अक्सर अस्वीकार्य माना जाता था. लेकिन, वर्तमान समय में यह रिश्तों को जीवंत बनाए रखने का साधन भी बन चुकी है.
फ्लर्टिंग दिवस हमें यह सिखाता है कि जीवन में गंभीरता के साथ-साथ थोड़ा उत्साह और आकर्षण भी जरूरी है. यह दिन सिर्फ मज़ाक या छेड़छाड़ का दिन नहीं है, बल्कि यह रिश्तों में चंचलता, संवाद और ताजगी का उत्सव है.
========== ========= ===========
Flirting Day

Flirting Day is celebrated every year on February 18th. This day marks the end of Valentine’s Week and is also part of Anti-Valentine’s Week. While Valentine’s Week celebrates love and romance, Anti-Valentine’s Week highlights the playfulness, humor, and emotional balance of relationships, while Flirting Day is considered an occasion for freshness and excitement in relationships.
Flirting is often perceived negatively, but it is meant to inject new energy into relationships. It is a form of healthy social interaction. Here, appreciation is seen as an art form and a medium for expressing feelings without pressure. From a psychological and social perspective, flirting is a powerful tool for strengthening human relationships and boosting self-confidence.
According to experts, feel-good hormones like dopamine and oxytocin are released in our brains during flirting, which boosts self-confidence and helps relieve stress. In Indian society, love is often associated with seriousness and responsibility. Flirting Day symbolizes a shift from this seriousness to a more playful relationship. While flirting was often considered unacceptable in traditional Indian relationships, it has become a means of keeping relationships alive these days.
Flirting Day teaches us that a little excitement and charm are essential, along with seriousness. This day isn’t just about fun or teasing, but rather a celebration of playfulness, communication, and freshness in relationships.



