राष्ट्रीय अपस्मार दिवस-2026.
बीमारियां भी कई प्रकार की होती है. शरीर में होने वाले परिवर्तन के आधार पर हम बिमारियों के बारे में जानते हैं व उपचार करते है. आज एक ऐसी बीमारी के बारे में बात कर रहें हैं जो मस्तिष्क की विद्युत गतिविधियों में असामान्यता होने के कारण व्यक्ति को बार-बार दौरे पड़ते हैं. इस दौरान कुछ लोग बेहोश भी हो जाते हैं. कभी इस बीमारी को लोग इसे भूत-प्रेत या किसी अभिशाप से जोड़कर देखते हैं, जिससे मरीजों को सामाजिक बहिष्कार और भेदभाव की स्थिति का भी सामना करना पड़ता. इस बीमारी का नाम है अपस्मार (Epilepsy). जिसे आम बोलचाल की भाषा में “मिर्गी ” कहा जाता है. प्रत्येक वर्ष 17 नवंबर को राष्ट्रीय अपस्मार दिवस मनाया जाता है. जिसका मुख्य उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना, मिथकों का खंडन करना और अपस्मार से जुड़े कलंक को कम करना है.
अपस्मार तंत्रिका तंत्र (न्यूरोलॉजिकल) की एक स्थिति है जिसमें मस्तिष्क की विद्युत गतिविधि के असामान्य पैटर्न के कारण आवर्तक दौरे आते हैं. प्रमुख लक्षणों में दौरे के दौरान व्यक्ति में अस्थायी भ्रम, अनियंत्रित झटके वाले शारीरिक हिलन-डुलन (ऐंठन), होश या चेतना का संक्षिप्त नुकसान, या संवेदी परिवर्तन (जैसे अजीब गंध या स्वाद) जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं. इस बीमारी के होने के कई कारण है उदाहरण – आनुवंशिक कारण, मस्तिष्क में चोट या संक्रमण, मस्तिष्क में ट्यूमर, स्ट्रोक और मस्तिष्क के विकास में गड़बड़ी का होना।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, विश्व स्तर पर लगभग करीब 5 करोड़ लोग मिर्गी से पीड़ित हैं, जिनमें से लगभग 1 करोड़ (10 मिलियन) मरीज अकेले भारत में हैं. वर्ष 2009 में राष्ट्रीय अपस्मार दिवस को एपिलेप्सी फाउंडेशन ऑफ इंडिया की स्थापना की थी. मिर्गी से जुड़े आम मिथकों (जैसे यह छूत की बीमारी है, या इसका इलाज संभव नहीं है) को दूर करने के लिए सटीक और वैज्ञानिक जानकारी प्रदान करने पर केंद्रित है. आमलोगों को यह समझाना कि मिर्गी एक न्यूरोलॉजिकल विकार है, जिसे दवाइयों और सही जीवनशैली से प्रभावी ढंग से प्रबंधित किया जा सकता है.
मिर्गी के लगभग 70% मामलों को सही निदान और समय पर उपचार (मुख्यतः एंटी-सीजर दवाइयाँ) से प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सकता है. मिर्गी के उपचार और कारण पर अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए सरकारी और निजी संगठनों से अधिक फंडिंग की मांग को बल देता है. भारत सरकार ने भी मिर्गी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उपचार तक पहुंच में सुधार के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रमों के तहत विभिन्न पहलें शुरू की हैं, जिन्हें इस दिन और प्रोत्साहित किया जाता है. राष्ट्रीय अपस्मार दिवस केवल एक दिन का आयोजन नहीं है, बल्कि यह मिर्गी से पीड़ित लाखों लोगों के जीवन में सुधार लाने की दिशा में एक सतत प्रतिबद्धता है.
राष्ट्रीय अपस्मार दिवस महज एक दिवस नहीं है बल्कि, यह समाज को जागरूक बनाने का महत्वपूर्ण अभियान है. यह एक ऐसी तंत्रिका संबंधी बीमारी है, जिसका उचित निदान और उपचार संभव है परन्तु अज्ञानता, अंधविश्वास और सामाजिक भेदभाव के कारण रोगियों को कई कठिनाइयों का भी सामना करना पड़ता है. राष्ट्रीय अपस्मार दिवस हमें सिखाता है कि, ज्ञान से भय का अंत, संवेदनशीलता से कलंक का अंत, और समुदाय से एकाकीपन का अंत संभव है.
========== ========= ===========
National Epilepsy Day-2026.

There are many types of diseases. We identify and treat illnesses based on the changes they cause in the body. Today, we are discussing a condition where abnormalities in the brain’s electrical activity lead to recurrent seizures. In some cases, individuals may also lose consciousness. Sometimes, this condition is wrongly attributed to supernatural forces—such as spirits or a curse—which forces patients to face social exclusion and discrimination. This condition is known as ‘Apasmara’ (Epilepsy), commonly referred to as ‘mirgi’ in everyday language. National Epilepsy Day is observed annually on November 17th, with the primary objective of raising awareness, dispelling myths, and reducing the stigma associated with epilepsy.
Epilepsy is a neurological condition characterized by recurrent seizures resulting from abnormal patterns of electrical activity in the brain. Key symptoms during a seizure may include temporary confusion, uncontrollable jerking movements (convulsions), a brief loss of consciousness, or sensory alterations (such as experiencing strange smells or tastes). There are various causes for this condition, including genetic factors, brain injuries or infections, brain tumors, strokes, and developmental abnormalities in the brain.
According to the World Health Organization, approximately 50 million people worldwide suffer from epilepsy, with about 10 million of these cases in India alone. The Epilepsy Foundation of India was established in 2009. The foundation focuses on providing accurate, scientific information to debunk common myths about epilepsy—such as the misconceptions that it is a contagious disease or that it is untreatable. It is essential to help the general public understand that epilepsy is a neurological disorder that can be effectively managed through medication and a healthy lifestyle. Approximately 70% of epilepsy cases can be successfully controlled with an accurate diagnosis and timely treatment—primarily through the use of anti-seizure medications. There is a pressing need for increased funding from both government and private organizations to support research into the causes and treatment of epilepsy. The Government of India has also launched various initiatives under national programs to raise awareness about the condition and improve access to treatment—efforts that are further encouraged on this day. National Epilepsy Day is not merely a one-day event; rather, it represents an ongoing commitment to improving the lives of the millions of people living with epilepsy.
National Epilepsy Day is more than just a single day; it is a vital campaign aimed at fostering societal awareness. While epilepsy is a neurological condition for which proper diagnosis and treatment are available, patients often face significant hardships due to ignorance, superstition, and social discrimination. National Epilepsy Day teaches us that knowledge can dispel fear, sensitivity can eliminate stigma, and community support can put an end to isolation.



