Article

अंतर्राष्ट्रीय एनीमेशन दिवस

एक ऐसी कला या तकनीक के बारे में बात कर रहें हैं जिसमें वह कला या तकनीक है स्थिर चित्रों, रेखाचित्रों या वस्तुओं को क्रमबद्ध तरीके से तेजी से चलाया जाता है, ताकि आँखों के सामने उनके चलने या जीवंत होने का भ्रम पैदा हो सके. ऐसी कला को एनीमेशन कहा जाता है. हर वर्ष 28 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय एनीमेशन दिवस  मनाया जाता है. वर्तमान समय में एनीमेशन का उपयोग शिक्षा, विज्ञान, विज्ञापन, संचार के क्षेत्र और मनोरंजन के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है.

अंतर्राष्ट्रीय एनीमेशन दिवस की शुरुआत वर्ष 2002 में इंटरनेशनल एनिमेटेड फिल्म एसोसिएशन  द्वारा की गई थी. इसका उद्देश्य था कि,एनीमेशन के विभिन्न रूपों की सराहना और इसके योगदान को बढ़ावा दिया जा सके. बताते चलें कि, वर्ष 1892 में फ्रांस के पेरिस में चार्ल्स-एमिल रेनॉ ने अपने थिएटर ऑप्टिक के माध्यम से सार्वजनिक रूप से चलायमान चित्रों का प्रदर्शन आज ही के दिन वर्ष 1892 में किया था.

एनीमेशन एक ऐसी कला और तकनीक है, जिसके माध्यम से स्थिर चित्रों या वस्तुओं को गति का आभास दिया जाता है. मनोरंजन की दुनिया को एनीमेशन ने एक नया रूप दिया है. उदाहरण-  कार्टून फिल्में, एनिमेटेड फिल्में, वीडियो गेम और डिजिटल कहानियाँ बच्चों से लेकर वयस्कों तक सभी को आकर्षित करती हैं. इसके अलावा शिक्षा के क्षेत्र में भी इसका व्यापक प्रयोग किया जाता है.

वर्तमान समय के डिजिटल युग में एनीमेशन के  क्षेत्र तेजी से विकास हुआ है. उदहारण- फिल्म उद्योग, टेलीविजन, विज्ञापन, मोबाइल एप्लिकेशन और सोशल मीडिया में इसका व्यापक उपयोग किया जा रहा है साथ ही कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), वर्चुअल रियलिटी (VR) और ऑगमेंटेड रियलिटी (AR) जैसी तकनीकों ने एनीमेशन की संभावनाओं को और भी बढ़ा दिया है.

 भारत में भी एनीमेशन उद्योग निरंतर प्रगति कर रहा है. यहाँ के कलाकार अपनी कल्पनाशीलता और तकनीकी कौशल के माध्यम से देश-विदेश में अपनी पहचान बना रहें हैं. एनीमेशन ही ऐसी विद्दा है जहाँ रोजगार और स्वरोजगार के अनेक अवसर प्रदान करता है.

 अंतर्राष्ट्रीय एनीमेशन दिवस को मनाने के लिए दुनिया भर में एनीमेशन फिल्मों का प्रदर्शन, कार्यशालाओं का आयोजन और अन्य शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि इस कला को और अधिक लोकप्रिय बनाया जा सके और इसके प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके.

==========  =========  ===========

International Animation Day

We are referring to an art form or technique in which still images, drawings, or objects are presented in a rapid, sequential manner, creating the illusion of movement or life before the viewer’s eyes. This art form is known as animation. International Animation Day is celebrated every year on October 28th. Today, animation plays a significant role in fields such as education, science, advertising, communication, and entertainment.

International Animation Day was initiated in 2002 by the International Animated Film Association (ASIFA). Its purpose is to foster appreciation for the diverse forms of animation and to promote its contributions. It is worth noting that on this very day in 1892, in Paris, France, Charles-Émile Reynaud publicly showcased moving images using his ‘Théâtre Optique.’

Animation is an art and technique that imparts the impression of motion to static images or objects. It has transformed the world of entertainment; for instance, cartoons, animated films, video games, and digital stories captivate audiences of all ages—from children to adults. Furthermore, it is also extensively utilized in the field of education.

In today’s digital era, the field of animation has seen rapid growth. It is widely employed in the film industry, television, advertising, mobile applications, and social media. Additionally, technologies such as Artificial Intelligence (AI), Virtual Reality (VR), and Augmented Reality (AR) have further expanded the possibilities within animation.

In India, too, the animation industry is making steady progress. Through their creativity and technical expertise, Indian artists are gaining recognition both domestically and internationally. Animation is a field that offers numerous opportunities for both employment and self-employment.

To mark International Animation Day, animated films are screened, and workshops as well as other educational programs are organized worldwide, with the aim of making this art form more popular and raising awareness about it.

:

Related Articles

Back to top button