News

तर्क और बुद्धि की परीक्षा: गणित टैलेंट हंट

आर्यभट्ट टैलेंट सर्च टेस्ट मैथमेटिक्स एंड साइंस की प्रतियोगिता परीक्षा में सम्मिलित होने वाले सभी विद्यार्थियों को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के आलोक में सभी परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र पर कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ईयरफोन, ब्लूटूथ एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित है. सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से कम-से-कम 30 मिनट पहले अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा. साथ ही, परीक्षार्थियों को जूते-मोजे के स्थान पर चप्पल पहनकर परीक्षा केंद्र पर आने का निर्देश दिया गया है. परीक्षा केंद्र पर वैध पहचान-पत्र साथ लाना भी अनिवार्य होगा.

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का अंतिम अवसर

जिन छात्र-छात्राओं ने अभी तक अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड नहीं किया है, वे अविलंब निम्नलिखित वेबसाइट अथवा सीधे लिंक के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

वेबसाइट: – www.imsaindia.org

Admit Card Login Talent Search

प्रथम पाली – गणित: पूर्वाह्न 10:30 बजे से 11:30 बजे तक. द्वितीय पाली – विज्ञान: अपराह्न 12:30 बजे से 1:30 बजे तक. द इंडियन मैथमेटिक्स एंड साइंस एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. के.सी. सिन्हा ने बताया कि विद्यार्थियों में गणितीय प्रतिभा, वैज्ञानिक अभिरुचि, तार्किक क्षमता एवं नवाचार की भावना विकसित करने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है.

वहीं, एसोसिएशन के सचिव प्रो. विजय कुमार ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है की परीक्षा के समय से एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर एडमिट कार्ड एवं नीला एवं कला पेन के अतिरिक्त किसी प्रकार का सामग्री परीक्षा केंद्र पर नहीं ले जाएंगे.

प्रभाकर कुमार.

:

Related Articles

Back to top button