बिल्वपत्र चढ़ाने से मिलते हैं…
शिव शुद्ध कल्याण का पर्याय हैं. शिव उपासना शैव संप्रदाय में विशेष रूप से होती है, लेकिन भगवान शंकर के शीघ्र प्रसन्न होने की प्रवृत्ति के कारण इनकी पूजा सभी आस्तिक जन अपनी लौकिक व पारलौकिक कामना की पूर्ति के लिए हमेशा करते हैं. प्रभु आशुतोष के पूजन में अभिषेक व बिल्वपत्र का प्रथम स्थान है. ऋषियों ने तो यह कहा है कि बिल्वपत्र भोले-भंडारी को चढ़ाना एवं 1 करोड़ कन्याओं के कन्यादान का फल एक समान है.
बेल का वृक्ष हमारे यहां संपूर्ण सिद्धियों का आश्रय स्थल है. इस वृक्ष के नीचे स्तोत्र पाठ या जप करने से उसके फल में अनंत गुना की वृद्धि के साथ ही शीघ्र सिद्धि की प्राप्ति होती है. इसके फल की समिधा से लक्ष्मी का आगमन होता है. बिल्वपत्र के सेवन से कर्ण सहित अनेक रोगों का शमन होता है. बिल्व पत्र सभी देवी-देवताओं को अर्पित करने का विधान शास्त्रों में वर्णित है. ‘न यजैद् बिल्व पत्रैश्च भास्करं दिवाकरं वृन्तहीने बिल्पपत्रे समर्पयेत’ के अनुसार भगवान सूर्य नारायण को भी पूरी डंडी तोड़कर बिल्वपत्र अर्पित कर सकते हैं. यदि साधक स्वयं बिल्वपत्र तोड़ें तो उसे ऋषि आचारेन्दु के द्वारा बताए इस मंत्र का जप करना चाहिए-
‘अमृतोद्भव श्री वृक्ष महादेवत्रिय सदा।
गृहणामि तव पत्राणि शिवपूजार्थमादरात्।।‘
लिंग पुराण में बिल्वपत्र को तोड़ने के लिए चतुर्थी, अष्टमी, नवमी, चतुर्दशी, अमावस्या, संक्रांति काल एवं सोमवार को निषिद्ध माना गया है. शिव या देवताओं को बिल्वपत्र प्रिय होने के कारण इसे समर्पित करने के लिए किसी भी दिन या काल जानने की आवश्यकता नहीं है. यह हमेशा उपयोग हेतु ग्राह्य है. जिस दिन तोड़ना निषिद्ध है उस दिन चढ़ाने के लिए साधक को एक दिन पूर्व ही तोड़ लेना चाहिए. बिल्वपत्र कभी बासी नहीं होते. ये कभी अशुद्ध भी नहीं होते हैं. इन्हें एक बार प्रयोग करने के पश्चात दूसरी बार धोकर प्रयोग में लाने की भी स्कन्द पुराण के इस श्लोक में आज्ञा है-
‘अर्पितान्यपि बिल्वानि प्रक्षाल्यापि पुन: पुन:।
शंकरार्यर्पणियानि न नवानि यदि क्वाचित।।‘
बिल्वपत्र के वे ही पत्र पूजार्थ उपयोगी हैं जिनके तीन पत्र या उससे अधिक पत्र एकसाथ संलग्न हों. त्रिसंख्या से न्यून पत्ती वाला बिल्वपत्र पूजन योग्य नहीं होता है. प्रभु को अर्पित करने के पूर्व बिल्वपत्र की डंडी की गांठ तोड़ देना चाहिए. सार दीपिका के ‘स्युबिल्व पत्रमधो मुखम्’ के अनुसार बिल्वपत्र को नीचे की ओर मुख करने (पत्र का चिकना भाग नीचे रहे) ही चढ़ाना चाहिए. पत्र की संख्या में विषम संख्या का ही विधान शास्त्र सम्मत है.
शिवरात्रि, श्रावण, प्रदोष, ज्योतिर्लिंग, बाणर्लिंग में इसे भगवान रुद्र पर समर्पित करने से अनंत गुना फल मिलता है, किसी भी पूजन में या शिव पूजन में बिल्वपत्र का अनंत गुना फल मिलता है, शिव पूजन में बिल्वपत्र का उपयोग अति आवश्यक एवं पापों का क्षय करने वाला होता है, यदि किसी कारणवश बिल्वपत्र उपलब्ध न हो तो स्वर्ण, रजत, ताम्र के बिल्वपत्र बनाकर भी पूजन कर सकते हैं, ऐसा करने का फल भी वनस्पतिजन्य बिल्वपत्र के समकक्ष है, यदि किसी संकल्प के निमित्त बिल्वपत्र चढ़ाना हो तो प्रतिदिन समान संख्या में या वृद्धि क्रम की संख्या में ही उपयोग करना चाहिए, अधिक संख्या के पश्चात न्यून संख्या में नहीं चढ़ाना चाहिए.
पुराणों में उल्लेख है कि 10 स्वर्ण मुद्रा के दान के बराबर एक आक पुष्प के चढ़ाने से फल मिलता है. 1 हजार आक के फूल का फल एवं 1 कनेर के फूल के चढ़ाने का फल समान है. 1 हजार कनेर के पुष्प को चढ़ाने का फल एक बिल्व पत्र के चढ़ाने से मिल जाता है. इसके वृक्ष के दर्शन व स्पर्श से ही कई प्रकार के पापों का शमन हो जाता है तो इस वृक्ष को कटाने अथवा तोड़ने या उखाड़ने से लगने वाले पाप से केवल ब्रह्मा ही बचा सकते हैं. अत: किसी भी स्थिति में इस वृक्ष को नष्ट होने से बचाने के लिए प्रयत्नशील रहना आध्यात्मिक एवं पर्यावरण दोनों की दृष्टि से लाभकारी है.
यदि बिल्वपत्र पर चंदन या अष्टगंध से ॐ, शिव पंचाक्षर मंत्र या शिव नाम लिखकर चढ़ाया जाता है तो फलस्वरूप व्यक्ति की दुर्लभ कामनाओं की पूर्ति हो जाती है. कालिका पुराण के अनुसार चढ़े हुए बिल्व पत्र को सीधे हाथ के अंगूठे एवं तर्जनी (अंगूठे के पास की उंगली) से पकड़कर उतारना चाहिए. चढ़ाने के लिए सीधे हाथ की अनामिका (रिंग फिंगर) एवं अंगूठे का प्रयोग करना चाहिए. तीन जन्मों के पापों के संहार के लिए त्रिनेत्र रूपी भगवान शिव को तीन पत्तियों युक्त बिल्व पत्र, जो सत्व-रज-तम का प्रतीक है, को इस मंत्र को बोलकर अर्पित करना चाहिए-
‘त्रिदलं त्रिगुणाकरं त्रिनेत्र व त्रिधायुतम्।
त्रिजन्म पाप संहारं बिल्व पत्रं शिवार्पणम्।।
========== ========= ===========
By offering Bilva leaves you get…

Shiva is synonymous with pure well-being. Worship of Shiva is practiced exclusively within the Shaivite sect, but due to Lord Shiva’s tendency to be easily pleased, all believers always worship him to fulfill their worldly and spiritual desires. Abhisheka and Bilva leaves hold a primary place in the worship of Lord Ashutosh. Sages have said that offering Bilva leaves to Lord Shiva and donating one crore girls in marriage have the same fruits.
The Bael tree is a haven for all accomplishments in our country. Reciting or chanting hymns under this tree multiplies its benefits infinitely and leads to quick attainment of success. The samidha of its fruit brings the arrival of Lakshmi. Consuming Bilva leaves alleviates many ailments, including earaches. The scriptures describe the practice of offering Bilva leaves to all gods and goddesses. According to ‘Na Yajaid Bilva Patraishch Bhaskaram Diwakaram Vrintahine Bilpapatra Samarpayet’, one can offer Bilvapatra to Lord Suryanarayan by breaking the entire stick. If the seeker breaks the Bilva leaves himself then he should chant this mantra given by Rishi Acharendu –
‘Amrutodbhav shri vruksh mahadevatriya sada।
Gruhanami tav patrani shivpujarthamadarat।।‘
Only those Bilva leaves with three or more leaves attached together are suitable for worship. A Bilva leaf with fewer than three leaves is not worthy of worship. The knot on the Bilva leaf stem should be broken before offering it to the Lord. According to Saradeepika’s “Subilva Patramadho Mukham,” the Bilva leaf should be offered with its face downward (the smooth side of the leaf facing down). The rule of using an odd number of leaves is in accordance with the scriptures.
The Linga Purana prohibits plucking Bilva leaves on Chaturthi, Ashtami, Navami, Chaturdashi, Amavasya, Sankranti, and Monday. Since Bilva leaves are dear to Lord Shiva and other deities, there is no need to specify a specific day or time for offering them. They are always acceptable for use. On days when plucking is prohibited, devotees should pluck them a day in advance. Bilva leaves never become stale and never become impure. This verse from the Skanda Purana also advises washing them before using them again.
‘Arpitanyapi bilvani prakshalyapi pun: pun:।
Shankaraaryarpaniyani na navani yadi kvachit।।‘
Only those Bilva leaves with three or more leaves attached together are suitable for worship. A Bilva leaf with fewer than three leaves is not worthy of worship. The knot on the Bilva leaf stem should be broken before offering it to the Lord. According to Saradeepika’s “Subilva Patramadho Mukham,” the Bilva leaf should be offered with its face downward (the smooth side of the leaf facing down). The rule of using an odd number of leaves is in accordance with the scriptures.
Offering it to Lord Rudra on Shivratri, Shravan, Pradosh, Jyotirlinga, and Banarlinga brings infinite benefits. The benefits of using Bilva leaves in any puja or Shiva worship are indispensable. Using Bilva leaves in Shiva worship is essential and absolves sins. If Bilva leaves are unavailable for some reason, you can also worship with Bilva leaves made from gold, silver, or copper. The benefits of doing so are equivalent to using herbal Bilva leaves. If offering Bilva leaves for a resolution, use the same number or in increasing order every day. After increasing the number, do not offer a smaller number.
The Puranas mention that offering one Aak flower yields the same reward as donating 10 gold coins. The rewards of offering 1,000 Aak flowers and one Kaner flower are the same. The rewards of offering 1,000 Kaner flowers are equivalent to offering one Bilva leaf. Just seeing or touching this tree can absolve many sins, and only Brahma can protect us from the sins of cutting, breaking, or uprooting this tree. Therefore, making efforts to protect this tree from destruction under any circumstances is beneficial both spiritually and environmentally.
If a Bilva leaf is offered with the words Om, the Shiva Panchakshara Mantra, or the name Shiva written on it with sandalwood or Ashtagandh, it results in the fulfillment of a person’s most difficult desires. According to the Kalika Purana, the offered Bilva leaf should be taken down by holding it with the thumb and index finger of the right hand. The ring finger and thumb of the right hand should be used for offering. To destroy the sins of three lifetimes, the three-leafed Bilva leaf, symbolizing Satva, Rajas, and Tamas, should be offered to Lord Shiva in the form of Trinetra while reciting this mantra:
‘Tridalam Trigunakaram Trinetra va Tridhayutam।
Trijanm Pap Sanharam Bilva Patram Shivarpanam।।



