बिहार का सबसे पुराना जिला पूर्णिया है, जिसकी स्थापना ईस्ट इंडिया कंपनी ने 10 फरवरी, 1770 को की थी। यह जिला भारत का भी सबसे पुराना जिला माना जाता है और यह बिहार और पश्चिम बंगाल की सीमा पर स्थित है. बताते चलें कि, भारत के बिहार राज्य की राजधानी पटना , दुनिया के सबसे पुराने लगातार बसे हुए स्थानों में से एक है और पटना का इतिहास कम से कम तीन सहस्राब्दियों पुराना है. पटना को दुनिया के दो सबसे प्राचीन धर्मों, बौद्ध धर्म और जैन धर्म, से जुड़े होने का गौरव प्राप्त है.
वर्ष 1857 के प्रथम सिपाही विद्रोह में बिहार के बाबू कुंवर सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. वर्ष 1905 में बंगाल का विभाजन के फलस्वरूप बिहार नाम का राज्य अस्तित्व में आया. वर्ष 1936 में उड़ीसा इससे अलग कर दिया गया. स्वतंत्रता संग्राम के दौरान बिहार में चंपारण के विद्रोह को, अंग्रेजों के खिलाफ बग़ावत फैलाने में अग्रण्य घटनाओं में से एक गिना जाता है. स्वतंत्रता के बाद बिहार का एक और विभाजन हुआ और 15 नवंबर 2000 में झारखंड राज्य को इससे अलग कर दिया गया. भारत छोड़ो आन्दोलन में भी बिहार की अहम भूमिका रही थी.
संकलन: – ज्ञानसागरटाइम्स टीम.
होस्ट: – आजाद शक्ति
अतिथि: – संजय कुमार सिंह, डॉ. मीनाक्षी स्वराज और अमलान होम चौधरी
Video Link: – https://youtu.be/X3X-x3lmvnA



