पसीने की बदबू…
गर्मियों का मौसम शुरू हो चूका है और इस मौसम में तापमान बढने से शरीर की त्वचा गर्म हो जाती है. इस गर्म त्वचा को ठंडा करने के लिए त्वचा की सतह से पसीने के वाष्पीकरण के कारण ठंडा महसूस होता है. दुसरे शब्दों में कहें, स्तनधारियों की त्वचा में स्थित ग्रन्थियों से निकलने वाला एक तरल पदार्थ होता है जिसमे मुख रूप से पानी के साथ मिनिरल, कोलेस्ट्राल और नमक बाहर निकलता हैं. वास्तविक में पसीना का मुख्य कार्य होता है शरीर के तापमान को नियंत्रण करना.
ज्ञात है की, पसीने में कोई गंध नहीं होती है लेकिन जब हमारे शरीर के बैक्टेरिया पसीने से मिल जाने के कारण ही पसीने से बदबू आने लगती है. लेकिन कई बार अन्य कारणों से भी पसीने में दुर्गन्ध (बदबू) आती है. जब शरीर में पानी की कमी होने लगती है तो शरीर से बदबू आती है. जब कभी किसी मनुष्य को तनाव होता है उस दौरान शरीर में कार्टिसोल नामक हारमोन का निर्माण होता है जिस वजह से अधिक मात्रा में पसीना शरीर से बाहर निकलता है. जब ज्यादा पसीना बाहर निकलता है और बैक्टीरिया के संपर्क में आने के कारण दुर्गन्ध का कारण बनता है.
दौडती भागती दुनिया में अक्सर मानव कई बीमारियों का शिकार होता है और उस कारण भी कई प्रकार की दवाइयों का सेवन करते है. दवाइयों में मौजूद रासायनिक तत्व भी शरीर के गंध को प्रभावित करते हैं. इस कारण भी शरीर का पसीना दुर्गन्ध का कारण बनता है. गर्मियों के मौसम में अगर आप अधिक मसाले का प्रयोग करते हैं तो भी शरीर का गंध पसीने के साथ मिलकर दुर्गन्ध का कारण बनती है. अगर आप इस मौसम में कपड़ों का चयन ठीक से नहीं करते हैं तो आपको पसीने की दुर्गन्ध से परेशान होना पड़ सकता है. गर्मियों के मौसम में कॉटन का प्रयोग करना सर्वोत्तम माना जाता है.
पसीने की बदबू से परेशान होने की कोई बात नहीं है पर आप कुछ बातों पर ध्यान देंगें तो इस परेशानी को दूर कर सकते हैं. सर्वप्रथम तो आपको इस मौसम में हल्का, शुद्ध, सात्विक भोजन करना चाहिए साथ ही पानी की मात्रा प्रतिदिन 6-7 लीटर या उससे ज्यादा मात्रा में पानी पीना चाहिए. प्रतिदिन दोनों समय शरीर को रगड़-रगड़कर साफ़ करते हुए स्नान करना चाहिए। नहाने के पानी में डेटॉल, कास्टिक, गुलाबजल, यूडीकोलेन या नीम के पत्ते डालकर स्नान करना चाहिए. स्नान करने के बाद हल्का परफ्यूम या पावडर का प्रयोग कर सकते हैं. गर्मियों के मौसम में बदबू से बचने का सबसे आसान तरीका है खुद को साफ़ रखना.
========== ========= ===========
Body Odor…

The summer season has begun, and as temperatures rise during this time, the skin becomes warm. To cool this heated skin, a sensation of coolness is felt due to the evaporation of sweat from the skin’s surface. In other words, sweat is a fluid secreted by glands located within the skin of mammals; it consists primarily of water, along with minerals, cholesterol, and salts. Fundamentally, the primary function of sweating is to regulate the body’s temperature.
It is well known that sweat itself is odorless; however, an unpleasant odor arises when the bacteria present on our bodies interact with the sweat. Yet, there are often other factors that contribute to body odor. For instance, a lack of hydration in the body can lead to the emission of an unpleasant smell. Furthermore, whenever a person experiences stress, the body produces a hormone called cortisol, which triggers excessive sweating. This profuse sweating, upon coming into contact with bacteria, becomes a source of body odor.
In today’s fast-paced world, people often fall victim to various ailments and, consequently, consume a variety of medications. The chemical compounds present in these medicines can also influence body odor. This, too, can cause sweat to develop an unpleasant smell. Additionally, if you consume highly spiced foods during the summer season, the resulting body odor can combine with your sweat to create an unpleasant smell. Moreover, if you do not make appropriate choices regarding your clothing during this season, you may find yourself troubled by the issue of body odor. Wearing cotton garments is generally considered the best option during the summer months.
There is no need to be overly distressed by body odor; by paying attention to a few simple points, you can effectively resolve this issue. First and foremost, during this season, you should consume light, pure, and sattvic food; additionally, you should drink a daily intake of 6–7 liters of water, or even more. You should bathe twice daily, thoroughly scrubbing your body to cleanse it. It is advisable to add Dettol, Khas (Vetiver), rose water, Eau de Cologne, or neem leaves to your bathwater. After bathing, you may apply a light perfume or body powder. The simplest way to avoid body odor during the summer season is to maintain personal hygiene.



