Article

नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस

हर वर्ष पूरी दुनिया में ‘नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ 18 जुलाई को मनाया जाता है. यह दिन नेल्सन मंडेला के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है, जो दक्षिण अफ्रीका के अग्रणी राजनीतिक नेता और एक महान मानवाधिकार समर्थक थे. नवंबर 2009 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने आधिकारिक तौर पर इस दिवस को मनाने की घोषणा की थी, जिसके बाद 18 जुलाई 2010 को पहला वैश्विक मंडेला दिवस मनाया गया था. यह दिवस केवल एक महान नेता को याद करने का जरिया नहीं है, बल्कि यह समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराने का एक वैश्विक आह्वान है.

नेल्सन रोलीह्लाह्ला मंडेला का जन्म 18 जुलाई 1918 को दक्षिण अफ्रीका के म्वेज़ो गाँव में हुआ था. उन्होंने कानून की शिक्षा प्राप्त की और प्रारंभ से ही अश्वेत नागरिकों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया. उस समय दक्षिण अफ्रीका में अपार्थाइड व्यवस्था लागू थी, जिसमें नस्ल के आधार पर लोगों के साथ भेदभाव किया जाता था. अश्वेत नागरिकों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, मतदान और सार्वजनिक सुविधाओं में समान अधिकार प्राप्त नहीं थे.

मंडेला ने इस अन्याय के विरुद्ध शांतिपूर्ण आंदोलन चलाया, लेकिन सरकार ने उन्हें देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने लगभग 27 वर्ष कारावास में बिताए, जिनमें अधिकांश समय रॉबेन द्वीप की जेल में बीता. कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया. अंततः वर्ष 1990 में उनकी रिहाई हुई और वर्ष 1994 में वे लोकतांत्रिक दक्षिण अफ्रीका के प्रथम अश्वेत राष्ट्रपति बने. उन्होंने प्रतिशोध के स्थान पर मेल-मिलाप, क्षमा और राष्ट्रीय एकता को प्राथमिकता दी.

मंडेला का मानना था कि “शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है जिसका उपयोग आप दुनिया को बदलने के लिए कर सकते हैं.” इस दिन बच्चों को पढ़ाना या साक्षरता अभियानों में भाग लेना और पेड़ लगाना, सफाई अभियान चलाना या कचरा प्रबंधन में योगदान देना चाहिए. इस अंतर्राष्ट्रीय दिवस की सबसे अनूठी विशेषता इसकी ‘कॉल टू एक्शन’ यानी काम करने की प्रेरणा है.

अगर बात भारत की करें तो – भारत विविधताओं का देश है, जहाँ अनेक भाषाएँ, धर्म, संस्कृतियाँ और परंपराएँ सहअस्तित्व में हैं. ऐसे समाज में मंडेला के विचार सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में अत्यंत उपयोगी हैं. संविधान में निहित समानता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय के आदर्श मंडेला की विचारधारा के अनुरूप हैं. वर्तमान समय में भी समाज में जातिगत भेदभाव, लैंगिक असमानता, आर्थिक विषमता तथा सामाजिक बहिष्कार जैसी चुनौतियाँ मौजूद हैं. वहीं, नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस हमें यह प्रेरणा देता है कि हम शिक्षा, संवेदनशीलता, संवैधानिक मूल्यों और सामुदायिक सहभागिता के माध्यम से इन समस्याओं का समाधान खोजें.

नेल्सन मंडेला अंतर्राष्ट्रीय दिवस केवल एक महान नेता को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर नहीं, बल्कि मानवता, समानता और सेवा के मूल्यों को जीवन में अपनाने का संकल्प लेने का दिन है. मंडेला का जीवन हमें सिखाता है कि साहस, धैर्य, सत्यनिष्ठा और करुणा के बल पर सबसे कठिन परिस्थितियों में भी परिवर्तन संभव है. वर्तमान समय में  विश्व में अनेक प्रकार की असमानताओं और संघर्षों से जूझ रहा है, तब नेल्सन मंडेला के आदर्श शांति, न्याय और मानवीय गरिमा की दिशा में मार्गदर्शक प्रकाशस्तंभ के समान हैं. यह हमें याद दिलाता है कि दुनिया को अधिक न्यायसंगत, शांतिपूर्ण और करुणामयी बनाने की जिम्मेदारी किसी एक सरकार या संस्था की नहीं, बल्कि हम सबकी है.

==========  =========  ===========

Nelson Mandela International Day

Every year, Nelson Mandela International Day is celebrated worldwide on July 18th. This day marks the birthday of Nelson Mandela, a leading South African political leader and a great human rights advocate. The United Nations General Assembly officially declared this day in November 2009, following which the first Global Mandela Day was celebrated on July 18th, 2010. This day is not only a way to remember a great leader, but also a global call to action for every individual to realize their responsibility to bring about positive change in society.

Nelson Rolihlahla Mandela was born on July 18th, 1918, in the village of Mvezo, South Africa. He studied law and from an early age fought for the rights of Black citizens. At that time, South Africa was under the Apartheid system, which discriminated against people based on race. Black citizens did not have equal rights in education, health, employment, voting, and public facilities.

Mandela led a peaceful movement against this injustice, but the government arrested him on charges of treason. He spent nearly 27 years in prison, most of it in Robben Island prison. Despite difficult circumstances, he never compromised on his principles. He was finally released in 1990, and in 1994, he became the first black president of democratic South Africa. He prioritized reconciliation, forgiveness, and national unity over vengeance.

Mandela believed that “education is the most powerful weapon you can use to change the world.” On this day, people should teach children or participate in literacy campaigns, plant trees, organize clean-up drives, or contribute to waste management. The most unique feature of this international day is its call to action.

Speaking of India, India is a country of diversity, where many languages, religions, cultures, and traditions coexist. In such a society, Mandela’s ideas are extremely useful in strengthening social harmony and national unity. The ideals of equality, liberty, fraternity, and justice enshrined in the Constitution are in line with Mandela’s ideology. Even today, society faces challenges such as caste discrimination, gender inequality, economic disparity, and social exclusion. Nelson Mandela International Day inspires us to find solutions to these problems through education, sensitivity, constitutional values, and community participation.

Nelson Mandela International Day is not only an occasion to pay tribute to a great leader, but also a day to pledge to embrace the values ​​of humanity, equality, and service. Mandela’s life teaches us that change is possible even in the most difficult circumstances through courage, perseverance, integrity, and compassion. As the world grapples with numerous inequalities and conflicts, Nelson Mandela’s ideals serve as a guiding beacon towards peace, justice, and human dignity. They remind us that the responsibility to make the world more just, peaceful, and compassionate lies not with any one government or institution, but with all of us.

:

Related Articles

Back to top button