Article

राष्ट्रीय टाइल दिवस…

आधुनिक जीवन में टाइल्स का प्रचलन आम हो गया है.  कभी मंदिरों, दफ्तरों या सार्वजनिक स्थलों की सुंदरता के लिए प्रयोग में होने वाल टाइल आज आम हो गया है. हर वर्ष 23 फरवरी को राष्ट्रीय टाइल दिवस मनाया जाता है.

टाइल के इतिहास को देखें तो पता चलता है कि, मेसोपोटामिया और मिस्र से लेकर सिंधु घाटी सभ्यता तक, टाइल्स का उपयोग सुरक्षा और सजावट दोनों के लिए किया जाता था. सदियों पुराने महलों और मंदिरों में आज भी मिट्टी की टाइल्स सुरक्षित मिलती हैं. टाइल्स अपनी मजबूती के लिए जानी जाती हैं. 

बताते चलें कि,यह केवल एक निर्माण सामग्री ही नहीं बल्कि, मोज़ेक कला से लेकर आधुनिक डिजिटल प्रिंटिंग तक, टाइल्स ने कला को फर्श और दीवारों पर जीवंत किया है. वर्तमान समय में टाइल्स का महत्व केवल सौंदर्य तक सीमित नहीं है, बल्कि स्वच्छता और स्वास्थ्य का अच्छा विकल्प है चूकिं, टाइल्स गैर-छिद्रपूर्ण होता है जिसके कारण बैक्टीरिया या एलर्जी पैदा करने वाले तत्व नहीं पनपते हैं.

वर्तमान समय के बाजार में सिरेमिक, विट्रिफाइड, पोर्सिलेन, टेराकोटा और डिजिटल प्रिंटेड टाइलें मौजूद हैं जो आधुनिक वास्तुकला का अभिन्न हिस्सा बन चुकी हैं. टाइल्स की सबसे बड़ी खूबी है टिकाऊपन, जलरोधकता और आसान रखरखाव जिसके कारण आज हर वर्ग के लोग इस्तेमाल करते हैं. घरों में लगी टाइल्स परिवारिक यादों को समेटे हुए, एक मूक कथाकार की भांति भविष्य की उम्मीदों को संजोए रखती हैं.

राष्ट्रीय टाइल दिवस हमें यह याद दिलाता है कि टाइलें केवल निर्माण सामग्री नहीं हैं, बल्कि वे हमारी संस्कृति, कला और तकनीकी का प्रतीक हैं. एक अच्छी टाइल न केवल घर की नींव को मजबूती देती है, बल्कि रहने वाले की जीवनशैली और व्यक्तित्व को भी दर्शाती है.

==========  =========  ===========

National Tile Day…

Tiles have become commonplace in modern life. Once used to beautify temples, offices, and public spaces, tiles have become commonplace today. National Tile Day is celebrated every year on February 23rd.

A look at the history of tiles reveals that, from Mesopotamia and Egypt to the Indus Valley Civilization, tiles were used for both protection and decoration. Clay tiles are still found intact in centuries-old palaces and temples. Tiles are known for their durability.

It’s not just a building material; from mosaic art to modern digital printing, tiles have brought art to life on floors and walls. Today, the importance of tiles is not limited to beauty; they are also a good choice for hygiene and health. Because tiles are non-porous, they don’t harbor bacteria or allergens.

The market today offers ceramic, vitrified, porcelain, terracotta, and digitally printed tiles, which have become an integral part of modern architecture. Tile’s greatest strengths are its durability, waterproofness, and ease of maintenance, making them popular among people from all walks of life. Tiles in homes embody family memories and, like silent storytellers, hold hopes for the future.

National Tile Day reminds us that tiles are not just building materials; they symbolize our culture, art, and technology. A good tile not only strengthens a home’s foundation but also reflects the lifestyle and personality of the occupant.

:

Related Articles

Back to top button