राष्ट्रीय शालीनता दिवस
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 14 मई के दिन राष्ट्रीय शालीनता दिवस मनाया जा रहा है. वर्तमान समय या 21वीं सदी में शालीनता एक मजाक लगता है चूकिं, शालीनता का अर्थ होता है सभ्यता, मर्यादा और नैतिक आचरण का पालन करना। यह हमारे सार्वजनिक और निजी जीवन में शिष्टाचार, संवेदनशीलता, सम्मान और नैतिक मूल्यों के महत्व को भी याद कराता है. वहीं, भारत जैसे देश में विविधतापूर्ण और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध देश में ‘शालीनता’ की अवधारणा और भी गहरी हो जाती है.
भारतीय संस्कृति की आत्मा है वेद, पुराण और उपनिषद. भारतीय संस्कृति में शालीनता का अर्थ होता है संयम, विनम्रता और मर्यादा। ये ही जीवन के मूल आधार भी हैं. बताते चलें कि, महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के साथ शालीनता को भी स्वतंत्रता संग्राम का हथियार बनाया था. वहीं, आधुनिक लोकतांत्रिक भारत में शालीनता केवल व्यक्तिगत गुण नहीं, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक संवाद का अनिवार्य हिस्सा है. आमतौर पर लोग ‘शालीनता’ को केवल वेशभूषा या बाहरी शिष्टाचार तक सीमित समझतें हैं जबकि, इसका दायरा कहीं व्यापक है.
| ध्यान देना | दूसरों की बात सुनना और उनके दृष्टिकोण को समझने की कोशिश करना.
|
| विनम्र भाषा का उपयोग | बातचीत में सभ्यता और शिष्टाचार का पालन करना.
|
| सहायता करना | जरूरतमंदों की मदद करना और उनके प्रति संवेदनशीलता दिखाना. |
| आदर और सम्मान दिखाना | सभी के प्रति समान आदर और सम्मान रखना, चाहे वे किसी भी जाति, धर्म या पृष्ठभूमि के हों.
|
| भाषा और संवाद की शालीनता | वर्तमान समय में हेट स्पीच, अभद्रता या तीखे व्यंग्य के वजाय भाषा की शालीनता बनाये रखना वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बनती जा रही है.
|
21वीं सदी में पूरी दुनिया बड़ी तेजी से बदलती जा रही है. कभी एक -दूसरे से मिलने के लोग एकत्रित हुआ करते थे लेकिन, वर्तमान समय में डिजिटल माध्यमों ने हमें एक-दूसरे के अधिक निकट ला दिया है. वर्तमान समय में टेलीविजन डिबेट में राजनीतिक बहसों के दौरान अश्लील भाषा का प्रयोग आम हो गया है वहीं, सड़कों पर अराजक ड्राइविंग, और कार्यस्थलों पर मानसिक उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है. इस बात का प्रमाण है की हम सभी सामूहिक रूप से शालीनता से दूर होते जा रहे हैं.
राष्ट्रीय शालीनता दिवस सिर्फ एक जागरूकता अभियान नहीं बल्कि, यह हमारी शिक्षा प्रणाली की पुनर्समीक्षा का अवसर भी है. क्या हमारे स्कूल और कॉलेज छात्रों को केवल परीक्षा में अंक लाना सिखाते हैं, या एक अच्छा इंसान बनने की शिक्षा भी देते हैं? परिवार में माता-पिता का रोल मॉडल होना, स्कूलों में नैतिक शिक्षा, और मीडिया में जिम्मेदार सामग्री का प्रसार – ये तीन स्तंभ शालीन समाज की नींव रख सकते हैं.
वास्तव में हर उत्सव को महज सरकारी घोषणा या आम दिवस मान लिया जाता है लेकिन, अगर परिवर्तन की बात की जाय तो.. जब तक हर व्यक्ति खुद से संकल्प ले कि, किसी भी परिस्थिति में भी अपनी गरिमा और शालीनता नहीं खोएगा.
राष्ट्रीय शालीनता दिवस हमें यह सिखाता है कि सभ्यता और मर्यादा ही वह धागा है जो समाज को एक साथ बाँधता है. साथ ही यह हमे यह भी याद दिलाता है कि, एक राष्ट्र की असली ताकत उसकी मिसाइलों या अर्थव्यवस्था में नहीं, बल्कि उसके नागरिकों के आपसी व्यवहार और सामूहिक नैतिकता में निहित होती है. शालीनता केवल शब्दों की मिठास नहीं, बल्कि विचारों की गहराई और आचरण की गरिमा भी है. एक शालीन व्यक्ति ही एक शालीन समाज का निर्माण करता है, और एक शालीन समाज ही एक महान राष्ट्र की पहचान होती है.
========== ========= ===========
National Decency Day

As in previous years, National Decency Day is being observed this year on May 14th. In the current era—the 21st century—decency may sometimes seem like a farce; yet, the true essence of decency lies in upholding civilization, propriety, and ethical conduct. It serves as a reminder of the importance of etiquette, sensitivity, respect, and moral values in both our public and private lives. Furthermore, in a nation as diverse and culturally rich as India, the concept of ‘decency’ takes on an even deeper significance.
The Vedas, Purina’s, and Upanishads constitute the very soul of Indian culture. Within the Indian cultural framework, decency is defined as self-restraint, humility, and propriety. Indeed, these principles serve as the fundamental pillars of life itself. It is worth noting that Mahatma Gandhi, alongside Truth and Non-violence, also wielded decency as a potent weapon during the freedom struggle. In modern democratic India, however, decency is not merely a personal virtue; it is an indispensable component of social and political discourse. People commonly tend to confine the scope of ‘decency’ solely to matters of attire or external etiquette, whereas its actual scope is far more expansive.
| Attentiveness | Listening to others and making a sincere effort to understand their perspectives.
|
| Use of Courteous Language | Adhering to civility and etiquette in all conversations.
|
| Helpfulness | Assisting those in need and demonstrating sensitivity toward them.
|
| Showing Respect and Esteem | Extending equal respect and regard to everyone, regardless of their caste, religion, or background. |
| Decency in Language and Communication | In the contemporary world, maintaining decency in language—rather than resorting to hate speech, vulgarity, or caustic sarcasm—is fast becoming the most pressing necessity of our times.
|
The 21st century is witnessing a rapid transformation across the entire globe. While people once used to gather physically to meet one another, digital mediums have now brought us even closer together in the modern era. In contemporary times, the use of abusive language during political debates on television has become commonplace; meanwhile, reckless driving on the roads and psychological harassment in workplaces are on the rise. This serves as evidence that, collectively, we are drifting away from the path of decency.
National Decency Day is not merely an awareness campaign; it also presents an opportunity to re-evaluate our educational system. Do our schools and colleges merely teach students how to score marks in examinations, or do they also impart lessons on how to become good human beings? Parents serving as role models within the family, the inclusion of moral education in schools, and the dissemination of responsible content through the media—these three pillars can lay the foundation for a decent society.
In reality, every observance is often treated as nothing more than a government proclamation or just another ordinary day. However, when it comes to actual change, true transformation can only occur when every individual personally resolves never to compromise their dignity and decency, regardless of the circumstances.
National Decency Day teaches us that civility and propriety are the threads that bind a society together. Furthermore, it reminds us that the true strength of a nation lies not in its missiles or its economy, but rather in the mutual conduct and collective morality of its citizens. Decency is not merely about sweetness of speech; it also encompasses depth of thought and dignity of conduct. It is the decent individual who builds a decent society, and a decent society, in turn, is the hallmark of a great nation.



