Article

राष्ट्रीय पत्तागोभी दिवस

हर वर्ष 17 फरवरी को राष्ट्रीय पत्तागोभी दिवस मनाया जाता है. इस दिवस का मुख्य उद्देश्य है  बहुउपयोगी और पोषण और संस्कृति में असाधारण महत्व रखने वाली सब्ज़ी के बारे में जानकारी देना। आमतौर पर पत्तागोभी को हम सभी बंद गोभी, (पात गोभी या करमकल्ला और अंग्रेजी में कैबेज) के नाम से जानते हैं. ब्रोकली, फूलगोभी, केल, बोक चॉय और ब्रसल्स स्प्राउट्स भी इसी परिवार के सदस्य हैं.

बताते चलें कि, पुरातत्वविदों के अनुसार, इसकी खेती 4,000 वर्षों से अधिक समय से की जा रही है वहीं अन्य श्रोतो के अनुसार, पत्तागोभी की उत्पत्ति 4000 ईसा पूर्व बताते हैं, जो इसे दुनिया की सबसे पुरानी ज्ञात सब्जियों में से एक बनाता है। यूनानी और रोमन सभ्यताओं में पत्तागोभी का महत्वपूर्ण स्थान था. यूनानी वनस्पतिशास्त्री थियोफ्रेस्टस ने अपने ग्रंथों में भी इसका उल्लेख किया है.

पत्तागोभी को रोम में विलासिता का भोजन माना जाता था वहीं , मिस्रवासी भोजन की शुरुआत में पकी हुई पत्तागोभी से करते थे. सेल्टिक जनजातियों द्वारा इसे एशिया से यूरोप लाया गया .मध्य युग तक यह पूरे यूरोप में एक प्रमुख फसल बन गई. फ्रांसीसी खोजकर्ता जैक कार्टियर इसे अमेरिका लेकर आए थे.

पत्तागोभी में विटामिन सी (प्रतिरक्षा के लिए), विटामिन के (रक्त के थक्के जमने और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए), विटामिन बी6 और फाइबर का उत्कृष्ट स्रोत है. इसमें पोटेशियम, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट भी भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं.  इसे अचार, सूप, सलाद, सब्ज़ी, स्ट्यू और भरवां व्यंजन में इस्तेमाल किया जाता है.

एक कप पकी हुई पत्तागोभी में केवल लगभग 33 कैलोरी होती है. पत्तागोभी में फाइबर की मात्रा अधिक होती है जो पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में मदद करती है. रिसर्च के अनुसार, पत्तागोभी कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने और सूजन को घटाने में सहायक हो सकती है.

राष्ट्रीय पत्तागोभी दिवस हमें याद दिलाता है कि, साधारण सी दीखने वाली सब्ज़ियाँ भी असाधारण सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व रखती हैं. सस्ती, आसानी से उपलब्ध होने वाली और पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी सदियों से मानव सभ्यता का आधार रही है.

==========  =========  ===========

National Cabbage Day

National Cabbage Day is celebrated every year on February 17th. The primary objective of this day is to raise awareness about a vegetable that is highly versatile and holds exceptional significance in terms of both nutrition and culture. Cabbage is commonly known by various names, including *band gobhi*, *pat gobhi*, or *karmakalla* (and simply “cabbage” in English). Broccoli, cauliflower, kale, bok choy, and Brussels sprouts are also members of this same family.

It is worth noting that, according to archaeologists, cabbage has been cultivated for over 4,000 years; meanwhile, other sources trace its origins back to 4000 BC, making it one of the oldest known vegetables in the world. Cabbage held a significant place in both Greek and Roman civilizations. The Greek botanist Theophrastus even made mention of it in his writings.

In Rome, cabbage was considered a luxury food, whereas the Egyptians typically began their meals with cooked cabbage. It was introduced to Europe from Asia by Celtic tribes. By the Middle Ages, it had become a staple crop throughout Europe. The French explorer Jacques Cartier later brought it to the Americas.

Cabbage is an excellent source of Vitamin C (essential for immunity), Vitamin K (vital for blood clotting and bone health), Vitamin B6, and fiber. It is also rich in potassium, magnesium, and antioxidants. It is utilized in a wide variety of dishes, including pickles, soups, salads, vegetable curries, stews, and stuffed preparations.

A single cup of cooked cabbage contains approximately 33 calories. Cabbage is high in fiber content, which aids in maintaining a healthy digestive system. According to research, cabbage may also be beneficial in lowering cholesterol levels and reducing inflammation. National Cabbage Day reminds us that even seemingly ordinary vegetables hold extraordinary social and cultural significance. Affordable, readily available, and rich in nutrients, this vegetable has served as a cornerstone of human civilization for centuries.

:

Related Articles

Back to top button