इंडियन मैथमेटिक्स एंड साइंस एसोसिएशन की बैठक…
द इंडियन मैथमेटिक्स एंड साइंस एसोसिएशन के तत्वावधान में“Emerging Trends in Vedic Mathematics and Science in the Indian Knowledge System” अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 05-07 दिसंबर तक आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी,पटना में प्रस्तावित है.
अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के सफल, सुव्यवस्थित एवं सुचारु आयोजन को लेकर आज दिनांक 09 सितंबर को आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी, पटना में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शरद कुमार यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. प्रो. के.सी. सिन्हा, अध्यक्ष, इंडियन मैथमेटिक्स एंड साइंस एसोसिएशन एवं पूर्व कुलपति, नालंदा खुला विश्वविद्यालय ने बताया कि इसमें देश एवं विदेश के कई विद्वान सम्मिलित होंगे.
द इंडियन मैथमेटिक एंड साइंस एसोसिएशन व गणित विभाग कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स, आर्टस एंड साइंस पटना के प्रो. विजय कुमार ने बताया कि सम्मेलन में शोध-पत्रों की प्रस्तुति के साथ-साथ “विकसित भारत @2047 के लिए शिक्षा सुधार: एक क्रियान्वयन योग्य कार्य-योजना”Education Reform for Viksit Bharat @2047: An Actionable Roadmap भारतीय ज्ञान परंपरा, वैदिक गणित एवं विज्ञान के समकालीन उपयोग तथा शिक्षा व्यवस्था में नवाचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी परिचर्चा आयोजित की जाएगी.
प्रो. कुमार ने बताया कि, पंजीकरण हेतु शोधार्थी एवं शिक्षक द इंडियन मैथमेटिक्स एंड साइंस एसोसिएशन www.imsaindia.org एवं आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी के वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण एक सप्ताह में प्रारंभ किया जाएगा . इस अवसर पर अजय कुमार, सीनेट सदस्य, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना; प्रो. अरुण कुमार सिंह, अध्यक्ष, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास; डॉ. अरुण दयाल, जमुनीलाल कॉलेज हाजीपुर वैशाली तथा प्रो. कृष्णानंद प्रसाद, टी.पी.एस. कॉलेज, पटना सहित आयोजन समिति से जुड़े अन्य गणमान्य सदस्य एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे.
प्रभाकर कुमार.



