खीरा…
आज हम एक ऐसे सब्जी के बारे में बात कर रहें हैं जिसका प्रयोग सलाद के रूप में किया जाता है. यह जल-समृद्ध, पोषक और औषधीय गुणों से भरपूर भी होती है. आमतौर पर भारतीय घरों में उपवास के दौरान प्रयोग की जाती है. पेट की गड़बड़ी तथा कब्ज में भी इसका प्रयोग किया जाता है. इसका वैज्ञानिक नाम कुकुमिस सैटिवस (Cucumis sativus) है, जिसे हम सभी खीरे के नाम से जानते हैं.
खीरा को हिंदी व पंजाबी में खीरा ही कहते हैं वहीं, राजस्थान और गुजरात में ककड़ी, तेलुगु में दोसाकाया और मलयालम में वेल्लारी और असम में इसे काकुर के नाम से जाना जाता है. यह कद्दू परिवार का पौधा है, जिसकी पहचान इसकी बड़ी पत्तियों, पतली बेलों और आमतौर पर लंबे, हरे छिलके वाले फल से होती है, जिसके सिरे पतले होते हैं. इसकी खेती को एशिया से यूरोप, मध्य पूर्व, अफ्रीका और अमेरिका में होती है. आम तौर पर खीरा की खेती दोमट मिटटी में की जाती है और इसके बुबाई का समय गर्मी और वर्षा ऋतु में होती है.
खीरा मुख्य रूप से पानी से बना होता है, लेकिन इसमें सूक्ष्म पोषक तत्वों की भरमार होती है. इसमें करीब 95 % पानी होता है साथ ही विटामिन K, विटामिन C, विटामिन B कॉम्प्लेक्स, पोटेशियम, मैग्नीशियम, मैंगनीज सहित फ्लेवोनोइड्स और टैनिन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है.
लाभ: –
गर्मी के मौसम में खीरा शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करता है साथ ही शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में भी सहायक होता है. इसमें इरेप्सिन नामक एंजाइम होता है, जो प्रोटीन के पाचन में मदद करता है वहीं, इसके छिलके में मौजूद फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करने में सहायक होता है.
खीरे का ठंडा प्रभाव त्वचा की जलन और सूजन को कम करता है. आंखों पर खीरे के टुकड़े रखने से ‘डार्क सर्कल्स’ और थकान कम होती हैं. कम कैलोरी और अधिक पानी होने के कारण, पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है. खीरे का रस त्वचा को प्राकृतिक नमी देता है और रूखापन कम करता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स झुर्रियों और महीन रेखाओं को कम करते हैं. खीरे का पेस्ट (दही या हल्दी के साथ) लगाने से त्वचा की जलन शांत होती है.
आयुर्वेद के जानकारों के अनुसार, आयुर्वेद में खीरा को ‘शीतल’ माना जाता है और यह “पित्त” रोग की सर्वोत्तम दवा मानी जाती है. वहीं, खीरा का प्रयोग रात में करने से बचना चाहिए। चूकिं, रात्रि में प्रयोग करने कफ में वृद्धि होती है. खीरा गर्मियों में शरीर को ठंडक देने वाला फल माना जाता है. नींबू और पुदीना के साथ खीरे का पेय रक्त को शुद्ध करने और त्वचा रोगों को कम करने में भी सहायक होता है. हल्का मूत्रवर्धक होने के कारण गुर्दों को साफ रखने में भी मदद करता है साथ ही रायता और सलाद में खीरे का प्रयोग कब्ज और अम्लता को कम करता है.
ध्यान दें: –
खीरे के सिरों पर ‘कुकरबिटासिन’ नामक तत्व होता है, जो इसे कड़वा बनाता है. कड़वा खीरा पेट में मरोड़ पैदा कर सकता है. खीरा खाने के तुरंत बाद पानी पीने से बचना चाहिए, क्योंकि यह पाचन प्रक्रिया को धीमा कर सकता है. ज़्यादा खीरा खाने से पेट फूलना, गैस और इलेक्ट्रोलाइट असंतुलन हो सकता है वहीं,कुछ लोगों को खरबूजे या केले जैसी एलर्जी होने पर खीरे से भी प्रतिक्रिया हो सकती है.
खीरा न केवल सलाद और भोजन का हिस्सा है, बल्कि एक ‘सुपरफूड’ की तरह काम करता है. यह केवल सलाद की सजावट नहीं, बल्कि त्वचा की देखभाल, वजन प्रबंधन और पारंपरिक चिकित्सा में एक प्राकृतिक औषधि भी है.
========== ========= ===========
Cucumber…

Today, we are discussing a vegetable that is commonly consumed as a salad. It is rich in water and abounds in both nutritional and medicinal properties. In Indian households, it is typically consumed during periods of fasting. It is also utilized to alleviate stomach ailments and constipation. Its scientific name is Cucumis sativus, though we all know it simply as Kheera.
While it is referred to as Kheera in Hindi and Punjabi, it is known as Kakdi in Rajasthan and Gujarat, Dosakaya in Telugu, Vellari in Malayalam, and Kakur in Assamese. It belongs to the gourd family and is characterized by its large leaves, slender vines, and—typically—long, green-skinned fruit with tapered ends. Its cultivation spans from Asia to Europe, the Middle East, Africa, and the Americas. Generally, cucumbers are cultivated in loamy soil, and the sowing season falls during the summer and monsoon months.
Although the cucumber consists primarily of water, it is packed with micronutrients. It contains approximately 95% water, along with abundant quantities of Vitamin K, Vitamin C, Vitamin B complex, potassium, magnesium, and manganese, as well as flavonoids and tannins.
Benefits: –
During the summer season, cucumbers help regulate body temperature and assist in flushing out toxins from the body. They contain an enzyme called erepsin, which aids in the digestion of proteins; furthermore, the fiber present in the peel helps alleviate issues related to constipation.
The cooling effect of the cucumber helps reduce skin irritation and inflammation. Placing cucumber slices over the eyes helps diminish dark circles and alleviate fatigue. Due to its low calorie count and high water content, it promotes a prolonged sense of satiety, keeping the stomach feeling full for longer periods. Cucumber juice imparts natural moisture to the skin and alleviates dryness. The antioxidants present in it help reduce wrinkles and fine lines. Applying a cucumber paste (mixed with yogurt or turmeric) soothes skin irritation.
According to Ayurvedic experts, cucumber is considered ‘cooling’ (Sheetal) in Ayurveda and is regarded as an excellent remedy for ‘Pitta’-related disorders. However, one should avoid consuming cucumber at night, as doing so can lead to an aggravation of ‘Kapha’ (phlegm). Cucumber is considered a fruit that provides a cooling effect to the body during the summer season. A beverage made with cucumber, lemon, and mint is also beneficial for purifying the blood and alleviating skin ailments. Being a mild diuretic, it aids in keeping the kidneys clean; furthermore, incorporating cucumber into raitas and salads helps alleviate constipation and acidity.
Note: –
The ends of a cucumber contain a compound called ‘cucurbitacin,’ which gives it a bitter taste. Consuming bitter cucumber can cause stomach cramps. One should avoid drinking water immediately after eating a cucumber, as this can slow down the digestive process. Excessive consumption of cucumber may lead to bloating, gas, and electrolyte imbalances. Additionally, individuals who are allergic to fruits such as melons or bananas may also experience an allergic reaction to cucumbers.
Cucumber is not merely an ingredient in salads and meals; it functions as a ‘superfood.’ It serves not only as a garnish for salads but also acts as a natural remedy in skincare, weight management, and traditional medicine.



