Life Style

क्या आप बढ़ते वजन और तोंद से परेशान…

आधुनिक जीवनशैली में वजन बढ़ना और तोंद निकलना आम बात हो गई है. अक्सर लोग इससे परेशान होते हैं और मोटापा कम करने और वजन घटाने के लिए हम सभी कई तरकीबों को अपनाते हैं परन्तु मोटापा घटने के वजाय बढ़ ही जाता है. बढ़ती तोंद और वजन कम करना बेहद जरूरी है क्योंकि यह कई बीमारियों को जन्म देता है. इससे न सिर्फ हार्ट संबंधी बीमारियों, स्ट्रोक और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या पैदा हो जाती है.बताते चलें कि, जब हम शरीर की ज़रूरत से ज़्यादा कैलोरी लेते हैं और उसे शारीरिक गतिविधि के ज़रिए खर्च नहीं करते, तो वह ‘ग्लाइकोजन’ और अंततः ‘वसा’ के रूप में जमा होने लगती है.

तनाव के दौरान शरीर में कोर्टिसोल हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है. यह हार्मोन सीधे तौर पर पेट के आसपास चर्बी जमा करने के लिए जिम्मेदार होता है. कम सोने से ‘घ्रेलिन’ (भूख बढ़ाने वाला हार्मोन) बढ़ता है और ‘लेप्टिन’ (तृप्ति महसूस कराने वाला हार्मोन) घटता है, जिससे हम अनजाने में ज़्यादा खाने लगते हैं. वहीँ, चीनी, मैदा और कोल्ड ड्रिंक्स इंसुलिन स्पाइक पैदा करते हैं, जो शरीर को ‘फैट स्टोरेज मोड’ में डाल देता है.

पेट की चर्बी को चिकित्सीय भाषा में विसरल फैट कहा जाता है. यह वह चर्बी है जो आपके पेट के अंदरूनी अंगों (जैसे लिवर और अग्न्याशय) के आसपास जमा होती है. बताते चलें कि, कभी… गोल पेट को “खाते-पीते घर” का प्रतीक माना जाता था, लेकिन अब यह बीमारियों का संकेत है. तोंद निकलना केवल व्यक्तिगत समस्या नहीं, बल्कि समाज में बदलती जीवनशैली का आईना भी है. कम खाने से वजन नहीं घटता है बल्कि, समय से संतुलित व ताजा खाना और व्यायाम भी जरूरी होता है.

वजन घटाने के लिए ऐसे आहार की जरूरत होती है जो भूख काम करने में मदद करे साथ ही पेट देर तक भरा रहे. वजन घटाने के लिए सर्वप्रथम चीनी और मैदा का त्याग करना चाहिए. भोजन में हरी सब्जियाँ और साबुत अनाज, पनीर, दालें, अंडे और सोयाबीन लेना चाहिए. व्यायाम या जिम करें साथ ही लिफ्ट का प्रयोग काम से काम करें. पानी भरपूर मात्रा में लें साथ ही पर्याप्त मात्रा नींद लें.

बढ़ते वजन और तोंद को हल्के में लेना खतरनाक है चूकिं, ये स्वास्थ्य के लिए बड़ा संकट है. वैसे तो देखा जाय तो बढ़ता वजन और तोंद एक दिन में नहीं आता है और इसे एक दिन में हटाया भी नहीं जा सकता है. हम अपनी दिनचर्या में छोटे-छोटे बदलाव करके ही वजन और तोंद को काम कर सकते हैं. 

==========  =========  ===========

Are you troubled by weight gain and a bulging belly?

In modern lifestyles, weight gain and a protruding belly have become common. People are often troubled by this, and we all try many methods to reduce obesity and lose weight, but instead of decreasing, the weight only increases. Reducing a growing belly and weight is extremely important because it gives rise to many diseases. It not only causes heart-related diseases, stroke, and high blood pressure.  It’s worth noting that when we consume more calories than our body needs and don’t burn them through physical activity, they start accumulating as ‘glycogen’ and ultimately as ‘fat’.

During stress, the level of the cortisol hormone increases in the body. This hormone is directly responsible for the accumulation of fat around the abdomen. Lack of sleep increases ‘ghrelin’ (the hunger-stimulating hormone) and decreases ‘leptin’ (the satiety-inducing hormone), causing us to unknowingly overeat. Similarly, sugar, refined flour, and cold drinks cause insulin spikes, which put the body into ‘fat storage mode’.

Belly fat is called visceral fat in medical terms. This is the fat that accumulates around your internal organs (such as the liver and pancreas) inside your abdomen. It’s worth mentioning that once, a round belly was considered a symbol of a prosperous household, but now it is a sign of disease. A protruding belly is not just a personal problem, but also a reflection of changing lifestyles in society. Eating less does not reduce weight; rather, timely, balanced, and fresh food and exercise are also necessary.

Weight loss requires a diet that helps reduce hunger and keeps the stomach full for a longer time. To lose weight, one should first give up sugar and refined flour. The diet should include green vegetables and whole grains, paneer, lentils, eggs, and soybeans. Exercise or go to the gym, and use the elevator as little as possible. Drink plenty of water and get enough sleep.

Taking weight gain and belly fat lightly is dangerous, as it poses a significant health risk. While weight gain and belly fat don’t appear overnight, they also can’t be eliminated in a single day. We can reduce weight and belly fat by making small changes to our daily routine.

:

Related Articles

Back to top button