Article

अन्तरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस

परम्पराओं के देश में गुरु को भगवान से भी ऊंचा स्थान दिया गया है, क्योंकि गुरु ही अज्ञान रूपी अंधकार को मिटाकर ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं. चूकिं, शिक्षक या मार्गदर्शक हमारे जीवन को गढ़ने में त्रिमूर्ति (ब्रह्मा, विष्णु, महेश)की तरह भूमिका निभाते हैं.

हर वर्ष पूरी दुनिया में 05 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस मनाया जाता है वहीं, भारत में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है. अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के योगदान, उनकी सामाजिक भूमिका, अधिकारों, कार्य-परिस्थितियों और शिक्षा की गुणवत्ता के प्रति वैश्विक समाज का ध्यान आकर्षित करना है.

अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस की शुरुआत 5 अक्टूबर 1994 को यूनेस्को और उसके सहयोगी संगठनों द्वारा की गई थी. वर्ष 1966 में पेरिस में हुए सम्मेलन की याद दिलाता है, जिसमें शिक्षकों की स्थिति से जुड़ी यूनेस्को और अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की संयुक्त सिफारिश को अपनाया गया था. जिसका उद्देश्य था दुनिया भर में शिक्षकों के कार्यों, योगदान और उनके अधिकारों का सम्मान करना.

किसी भी राष्ट्र की प्रगति का आधार उसकी मानव-पूंजी होती है और उस पूंजी के निर्माण में शिक्षक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है. एक अबोध बच्चे को आकर देने व उसके व्यक्तित्व को निखारने में शिक्षक की भूमिका अहम् होती है.चूकिं, शिक्षक एक मार्गदर्शक, परामर्शदाता, प्रेरक, सहायक और सीखने की प्रक्रिया का संचालक भी होता है.

वर्तमान समय के आधुनिक व आभासी दौर में शिक्षकों की भूमिका पहले की तुलना में अधिक जटिल होती जा रही है. वर्तमान समय के दौर में इंटरनेट, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, डिजिटल शिक्षा और सोशल मीडिया ने ज्ञान की पहुँच आसान बना दिया है वहीं, शिक्षकों के महत्व, भूमिका और प्रकृति भी बदल गई है. वर्तमान समय में शिक्षकों का प्रमुख कार्य केवल यह बताना नहीं है कि “क्या पढ़ना है”, बल्कि यह सिखाना भी है कि  “सही जानकारी कैसे खोजें, उसकी विश्वसनीयता कैसे जाँचें और उसका विवेकपूर्ण उपयोग कैसे करें।”

पूरी दुनिया में शिक्षकों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. उदाहरण – अध्यापन के अतिरिक्त प्रशासनिक कार्य, मूल्यांकन और अन्य जिम्मेदारियाँ, बदलती तकनीक और नई शिक्षण पद्धतियों के अनुरूप निरंतर प्रशिक्षण आवश्यकता साथ ही विद्यार्थियों, अभिभावकों, संस्थानों और समाज की बढ़ती अपेक्षाएँ शिक्षकों पर अतिरिक्त दबाव डालती हैं.   

 भारतवर्ष की बात करें तो विशाल और विविधतापूर्ण देश में भाषाई, आर्थिक, सामाजिक और भौगोलिक विविधता के बीच शिक्षा को समान अवसर का माध्यम बनाना एक बड़ी चुनौती है. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 ने भी शिक्षा को अधिक समग्र, बहुविषयी, कौशल-आधारित और विद्यार्थी-केंद्रित बनाने पर बल दिया है. ऐसी शिक्षा व्यवस्था के सफल क्रियान्वयन में शिक्षक केंद्रीय भूमिका निभाते हैं।

आभासी दुनिया के दौर में डिजिटल तकनीक ने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व संभावनाएँ पैदा की हैं. ऑनलाइन कक्षाएँ, डिजिटल पुस्तकालय, शैक्षिक ऐप, वर्चुअल प्रयोगशालाएँ और एआई आधारित उपकरण सीखने को अधिक सुलभ बना सकते हैं परन्तु, विद्यार्थी की भावनात्मक स्थिति को समझना, उसके भीतर आत्मविश्वास पैदा करना, उसकी प्रतिभा पहचानना और कठिन परिस्थितियों में उसका मार्गदर्शन करना – ये तो शिक्षक ही प्रत्यक्ष रूप से कर सकते हैं.  शिक्षा सामाजिक असमानताओं को कम करने का एक शक्तिशाली माध्यम है वहीं, एक शिक्षक  किसी विद्यार्थी की क्षमता और संभावनाओं पर ही विशेष ध्यान देता है.

शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पढ़ाने वाले व्यक्ति नहीं होते, वे हमारे जीवन के मार्गदर्शक, प्रेरणास्रोत और संस्कारदाता होते हैं. वे हमें न केवल गणित, विज्ञान या भाषा सिखाते हैं, बल्कि हमें जीवन के मूल्य, अनुशासन, और नैतिकता भी सिखाते हैं. एक अच्छा शिक्षक अपने छात्रों में आत्मविश्वास, जिज्ञासा और सोचने की क्षमता को विकसित करने में मदद करते हैं. वहीं, अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस एक ऐसा अवसर है जब वैश्विक स्तर पर शिक्षा के महत्व को और अधिक गहराई से समझा जाता है और शिक्षक समाज के निर्माण में अपनी अनूठी भूमिका निभाते हैं. यह दिन हमें अपने गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने और उनके द्वारा दिए गए ज्ञान का सम्मान करने का अवसर देता है.

==========  =========  ===========

International Teachers’ Day

In a land steeped in tradition, the teacher is accorded a status even higher than that of the Divine, for it is the teacher who dispels the darkness of ignorance and spreads the light of knowledge. Teachers and mentors play a role akin to the *Trimurti* (Brahma, Vishnu, and Mahesh) in shaping our lives.

While International Teachers’ Day is celebrated globally on October 5th, Teachers’ Day in India is observed on September 5th. The primary objective of International Teachers’ Day is to draw the global community’s attention to the contributions, social roles, rights, and working conditions of teachers, as well as the quality of education.

International Teachers’ Day was inaugurated on October 5, 1994, by UNESCO and its partner organizations. It commemorates the 1966 conference held in Paris, where a joint recommendation by UNESCO and the International Labour Organization regarding the status of teachers was adopted—an initiative aimed at honoring the work, contributions, and rights of teachers worldwide.

The progress of any nation rests upon its human capital, and teachers play a pivotal role in developing that capital. A teacher is instrumental in shaping an innocent child and refining their personality, acting as a guide, counselor, motivator, facilitator, and conductor of the learning process.

In today’s modern and virtual era, the role of teachers is becoming increasingly complex compared to the past. While the internet, artificial intelligence, digital education, and social media have made access to knowledge easier, the significance, role, and nature of teaching have also evolved. Today, a teacher’s primary task is not merely to dictate “what to study,” but to teach students how to find accurate information, verify its credibility, and utilize it judiciously.

Teachers across the globe face numerous challenges. For instance, beyond actual teaching, teachers face additional pressures from administrative tasks, evaluation duties, and other responsibilities; the need for continuous training to keep pace with evolving technology and new pedagogical methods; and the rising expectations of students, parents, institutions, and society.

In the context of India—a vast and diverse nation—ensuring equal educational opportunities amidst linguistic, economic, social, and geographical diversity poses a significant challenge. The National Education Policy (NEP) 2020 has emphasized making education more holistic, multidisciplinary, skill-based, and student-centric. Teachers play a pivotal role in the successful implementation of such an educational system.

In this era of the virtual world, digital technology has unlocked unprecedented possibilities in education. While online classes, digital libraries, educational apps, virtual laboratories, and AI-based tools can make learning more accessible, it is the teacher who can directly understand a student’s emotional state, instill self-confidence, recognize their talent, and guide them through difficult situations. Education is a powerful tool for reducing social inequalities, and a teacher is someone who focuses specifically on a student’s capabilities and potential.

Teachers are not merely individuals who deliver the curriculum; they are guides, sources of inspiration, and mentors who shape our character. They teach us not only mathematics, science, or languages ​​but also life values, discipline, and ethics. A good teacher helps cultivate self-confidence, curiosity, and critical thinking skills in their students. International Teachers’ Day offers an occasion to deeply appreciate the global importance of education and acknowledge the unique role teachers play in nation-building. This day provides us with an opportunity to express gratitude to our mentors and honor the knowledge they have imparted.

:

Related Articles

Back to top button