नुकसान भी करता है सोयाबीन
दलहन की फसलों में एक नाम ‘सोयाबीन’ का भी आता है. इसमें बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है इसीलिए इसे शाकाहारी मनुष्यों का ‘मांस’ भी कहा जाता है. इसे अंग्रेजी में सोयाबीन कहते हैं, जबकि हिंदी में सोया, सेवदाना और भटवास भी कहा जाता है. इसका वैज्ञानिक नाम है “ग्लाईसिन मैक्स (Glycine max)”. यह शिम्बी कुल और सेम जाति का धान्य होता है.
सोयाबीन का उत्पादन विश्व में सबसे ज्यादा अमेरिका में होता है.भारत में सोयाबीन का सबसे अधिक उत्पादन मध्य प्रदेश में होता है. बताते चलें कि चीन, जापान और मंगोलिया में सोयाबीन का प्रयोग हजारों सालों से होता आ रहा है. विश्व में सोयाबीन के समान पुष्टिकारक कोई अन्य खाद्य पदार्थ नहीं है. स्वास्थ के दृष्टिकोण से सोयाबीन एक बहुउपयोगी खाद्य पदार्थ होता है. इसमें मुख्यत: प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और वसा पाया जाता है. सोयाबीन न केवल प्रोटीन का एक उत्कृष्ट श्रोत है जो कई शारीरिक क्रियाओं को भी प्रभावित करता है.
शोधकर्ताओं के अनुसार, सोयाप्रोटीन के एमीगेमिनो अम्ल की संरचना पशु प्रोटीन के समकक्ष होती हैं. यह मनुष्यों के पोषण के लिए सोयाबीन उच्च गुणवत्ता युक्त प्रोटीन का एक अच्छा स्रोत माना जाता है. कार्बोहाइडेंट के रूप में आहार रेशा, शर्करा, रैफीनोस एवं स्टाकियोज होता है जो कि पेट में पाए जाने वाले सूक्ष्मजीवों के लिए लाभप्रद होता हैं जबकि, सोयाबीन तेल में लिनोलिक अम्ल एवं लिनालेनिक अम्ल प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. इसके अलावा सोयाबीन में आइसोफ्लावोन, लेसिथिन और फाइटोस्टेरॉल रूप में कुछ अन्य स्वास्थवर्धक उपयोगी घटक भी होते हैं. एक अध्ययन के अनुसार, सोया प्रोटीन मानव रक्त में कोलेस्टेरॉल की मात्रा कम करने में सहायक होता है. बताते चलें कि, 100 ग्राम सोयाबीन में जितनी प्रोटीन होती हैं, उतना ही प्रोटीन पाने के लिए 200 ग्राम पिश्ते की गिरी या 1200 ग्राम दूध या 07-08 अंडे में होती है.
सोयाबीन के नुक्सान: –
- क्या आप जानते हैं कि सोयाबीन और इससे बने अन्य प्रोडक्ट्स को अगर सीमित मात्रा में खाने के कई फायदे हैं तो ज्यादा खाने के नुकसान भी है. क्योंकि इसमें मौजूद ट्रांस फैट्स दिल की बीमारियों और मोटापे जैसी समस्याओं को बढ़ाते हैं. इसलिए इस तरह की बीमारियों से ग्रस्त लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए. आइए जानें किन बीमारियों से ग्रस्त लोगों को सोयाबीन नहीं खाना चाहिए.
- प्रेग्नेंसी और ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली माताओं को सोयाबीन या सोयाबीन दूध का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि इसके सेवन से मतली, चक्कर आना जैसी समस्याएं हो सकती है.
- जिन लोगों को गाय के दूध से एलर्जी होती है, वे लोग सोया उत्पादों के प्रति भी संवेदनशील हो सकते हैं. इसलिए सोया उत्पादों का उपयोग सावधानी से करें. इसके अलावा माइग्रेन और हाइपोथायराइड के मरीजों को भी सोयाबीन से परहेज करना चाहिए.
- सोया में फीटोएस्ट्रोजन्स नामक एक केमिकल पाया जाता है और फीटोएस्ट्रोजन्स का उच्च स्तर विषाक्त हो सकता हैं. इसलिए किडनी की विफलता वाले जो लोग सोया उत्पादों का उपयोग करते हैं उन लोगों के ब्लड में फीटोएस्ट्रोजन्स के स्तर के बढ़ने का जोखिम अधिक होता है. इसलिए अगर आपको किडनी में किसी भी तरह की समस्या है तो अधिक मात्रा में सोया के सेवन से बचें.
- सोया उत्पादों के सेवन से मूत्राशय कैंसर होने की संभावना बढ़ सकती है. इसलिए अगर आपको मूत्राशय कैंसर है या पारिवारिक इतिहास में किसी को मूत्राशय का कैंसर है यानी इसके होने का उच्च जोखिम है तो सोया उत्पादों से बचना चाहिए.
- डायबिटीज से ग्रस्त लोग जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने की दवा ले रहे हैं, उन्हें सोया के सेवन से ब्लड शुगर के स्तर के घटने का खतरा बहुत ज्यादा रहता है. इसलिए डायबिटीज से ग्रस्त लोगों को सोया के अधिक सेवन से बचना चाहिए.
========== ========= ===========
Soybeans Can Also Be Harmful

Among pulse crops, soybeans hold a prominent place. They are exceptionally rich in protein, which is why they are often referred to as the “meat” of vegetarians. While known as “soybean” in English, they are also called soya, sevdana, and bhatwas in Hindi. Its scientific name is *Glycine max*. It belongs to the legume family (Fabaceae) and the bean genus.
Globally, the United States is the largest producer of soybeans. Within India, the state of Madhya Pradesh accounts for the highest soybean production. It is worth noting that soybeans have been utilized in China, Japan, and Mongolia for thousands of years. There is arguably no other foodstuff in the world as nutritionally potent as the soybean. From a health perspective, soybeans are a highly versatile food source. They primarily contain protein, carbohydrates, and fats. Soybeans serve not only as an excellent source of protein but also influence various physiological functions within the body.
According to researchers, the amino acid profile of soy protein is comparable to that of animal-based proteins. Consequently, soybeans are considered a high-quality source of protein for human nutrition. In terms of carbohydrates, they contain dietary fiber, sugars, raffinose, and stachyose—components that are beneficial for the microorganisms residing in the gut—while soybean oil is abundant in linoleic acid and linolenic acid. Furthermore, soybeans contain other health-promoting constituents such as isoflavones, lecithin, and phytosterols. According to one study, soy protein helps in reducing cholesterol levels in human blood. Notably, to obtain the same amount of protein found in 100 grams of soybeans, one would need to consume 200 grams of pistachio kernels, 1,200 grams of milk, or 7 to 8 eggs.
Disadvantages of Soybeans: –
- Did you know that while consuming soybeans and other soy-based products in moderation offers numerous benefits, consuming them in excess can lead to adverse effects? This is because the trans fats present in them exacerbate health issues such as heart disease and obesity. Therefore, individuals suffering from such conditions should refrain from consuming them. Let us explore which specific medical conditions warrant avoiding soybeans.
- Pregnant women and breastfeeding mothers should avoid consuming large quantities of soybeans or soy milk, as doing so may trigger symptoms such as nausea and dizziness.
- Individuals who are allergic to cow’s milk may also exhibit sensitivity toward soy products. Therefore, exercise caution when using soy-based items. Additionally, patients suffering from migraines or hypothyroidism should also abstain from consuming soybeans.
- Soybeans contain a chemical compound known as phytoestrogens; at elevated levels, these phytoestrogens can become toxic. Consequently, individuals suffering from kidney failure who consume soy products face a heightened risk of experiencing dangerously high levels of phytoestrogens in their bloodstream. Therefore, if you suffer from any form of kidney dysfunction, avoid consuming soy in excessive quantities.
- The consumption of soy products may increase the risk of developing bladder cancer. Therefore, if you currently have bladder cancer—or if you have a family history of the disease (indicating a high genetic predisposition)—you should strictly avoid soy products.
- Individuals with diabetes who are currently taking medication to regulate their blood sugar levels face a significant risk of experiencing a drastic drop in blood sugar levels upon consuming soy. Therefore, diabetic patients should refrain from consuming soy in excess.



