Article

मौन दिवस…

मौन का अर्थ होता है “बोलने से परहेज करना”. आधुनिक दुनिया में, जहाँ ‘शोर’ सफलता का पैमाना बन गया है, वहीं,  मौन का महत्व और भी बढ़ जाता है. मौन आधुनिक जीवन की भागदौड़ में आत्मनिरीक्षण और मानसिक शांति की आवश्यकता को रेखांकित करता है. वहीं भारत में एक सांस्कृतिक परंपरा भी है जो धार्मिक आस्था और आत्मशुद्धि का पर्व भी माना जाता है. हर वर्ष 10 अप्रैल को मौन दिवस मनाया जाता है.

भारतीय संस्कृति में मौन को ‘मुनि’ भाव से जोड़ा गया है. वहीँ, मनोविज्ञान के अनुसार, मौन मस्तिष्क के लिए ‘रीबूट’ बटन की तरह काम करता है. सामाजिक और व्यावहारिक प्रभावों में “मौन” रिश्तों को सुधारने का एक सशक्त माध्यम हो सकता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार मौन व्रत को आत्मशुद्धि और पुण्य कर्मों की वृद्धि का साधन माना गया है. वहीँ, ऋषियों और साधकों ने मौन को आत्म-साक्षात्कार की तैयारी के रूप में अपनाते हैं. बोलने से  शरीर अपनी ऊर्जा को व्यय करता है. वहीँ,  लगातार बोलने और सुनने से ‘अमिगडाला’ (मस्तिष्क का वह हिस्सा जो तनाव नियंत्रित करता है) सक्रिय रहता है. दूसरी तरफ मौन रहने से कोर्टिसोल (तनाव हार्मोन) का स्तर गिरता है साथ ही वह ऊर्जा जो संचित होती है वो सृजनात्मक कार्यों में लगती है.

 महात्मा गांधी भी हर सोमवार को मौन व्रत रखते थे. उनका मानना था कि मौन रहने से आत्मा की शुद्धि होती है और सत्य को सुनने की शक्ति मिलती है. उनके लिए यह केवल राजनीतिक रणनीति नहीं, बल्कि आत्मिक अनुशासन था. मौन हमें यह सिखाता है कि संवाद केवल शब्दों से नहीं होता; मौन में भी गहरी समझ और सहानुभूति छिपी होती है.

मौन से ‘हिप्पोकैम्पस’ क्षेत्र में नई कोशिकाओं का विकास होता है, जो सीखने और याददाश्त के लिए जिम्मेदार होता है. जब हम बाहर से चुप होते हैं, तो हम अपने अंदर चल रहे विचारों के प्रति अधिक जागरूक होते हैं. इसे आत्मसुधार का पहला कदम भी माना जाता है. आधुनिक न्यूरोसाइंस के शोध बताते हैं कि प्रतिदिन कुछ समय का मौन मस्तिष्क की ‘डिफ़ॉल्ट मोड नेटवर्क’ को सक्रिय करता है, जो कल्पनाशीलता और सहानुभूति बढ़ाने में सहायक होते है.

मौन दिवस हमें यह याद दिलाता है कि शोरगुल दूर होकर अपनी वाणी को विश्राम देकर अंतर्मन की यात्रा करना. कम और प्रभावी बोलने से आपकी बातों का वजन बढ़ता है साथ ही जब आप चुप होते हैं, तो आप बेहतर ‘श्रोता’ बनते हैं, जिससे आपसी समझ भी बढ़ती है.

==========  =========  ===========

Day of Silence…

Silence means “refraining from speaking.” In the modern world, where noise has become a measure of success, the importance of silence is even greater. Silence underscores the need for introspection and mental peace in the hustle and bustle of modern life. In India, silence is also a cultural tradition, considered a festival of religious faith and self-purification. Day of Silence is celebrated every year on February 25th.

In Indian culture, silence is associated with the spirit of a sage. According to psychology, silence acts as a “reboot” button for the brain. In social and practical terms, silence can be a powerful tool for improving relationships. According to mythological beliefs, the vow of silence is considered a means of self-purification and of enhancing virtuous deeds. Sages and seekers adopted silence as a preparation for self-realization. Speaking expends energy on the body. Meanwhile, regular speaking and listening activate the amygdala (the part of the brain that controls stress). Silence, on the other hand, lowers cortisol (the stress hormone), and the energy stored is channeled into creative pursuits.

Mahatma Gandhi also observed a fast of silence every Monday. He believed that silence purifies the soul and empowers one to hear the truth. For him, it was not just a political strategy, but a spiritual discipline. Silence teaches us that communication isn’t just about words; silence also holds deep understanding and empathy.

Silence stimulates the growth of new cells in the hippocampus, the region responsible for learning and memory. When we are outwardly silent, we become more aware of our inner thoughts. This is also considered the first step to self-improvement. Modern neuroscience research shows that a few minutes of daily silence activate the brain’s “default mode network,” which helps enhance imagination and empathy.

The Day of Silence reminds us to turn away from the noise and rest our speech, journeying within. Speaking less and effectively enhances the weight of your words, and when you are silent, you become a better listener, which increases mutual understanding.

:

Related Articles

Back to top button