विश्व मधुमेह दिवस -2026.
बीमारियाँ भी कई प्रकार की होती है उनमें कुछ संक्रमण से फैलती है और कुछ साइलेंट किलर होती हैं. प्रत्येक वर्ष 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस मनाया जाता है. इस दिवस का मुख्य उद्देश्य मधुमेह (डायबिटीज) के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाना साथ ही इसके प्रबंधन तथा रोकथाम के तरीकों को समझाना है.
विश्व मधुमेह दिवस की शुरुआत वर्ष 1991 में अंतर्राष्ट्रीय मधुमेह महासंघ (IDF) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने किया था. इस दिवस की अधिकारीक मान्यता वर्ष 2007 में संयुक्त राष्ट्र ने दी थी. विश्व मधुमेह दिवस सर फ्रेडरिक बैंटिंग के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिन्होंने वर्ष 1922 में चार्ल्स बेस्ट के साथ मिलकर इंसुलिन की खोज की थी.
मधुमेह रोग की खोज वर्तमान समय से लगभग 500-600 ईसा पूर्व आयर्वेदाचार्य महर्षि सुश्रुत ने सबसे पहले इसके लक्षणों की सटीक पहचान कर बताया कि,इस रोग से पीड़ित व्यक्ति का मूत्र मीठा हो जाता है और उस पर चींटियां आकर्षित होती हैं. उन्होंने इस रोग का नाम दिया था “मधुमेह”. मधुमेह का शाब्दिक अर्थ होता है “मधु यानी शहद और मेह यानी पेशाब”.वहीं, 1500 ईसा पूर्व के ‘एबर्स पापाइरस’ में भी इससे मिलते-जुलते लक्षणों (अत्यधिक प्यास और बार-बार पेशाब आना) का उल्लेख मिलता है. दूसरी शताब्दी में ग्रीक चिकित्सक एरीटीयस ने इस बीमारी को ‘डाइबिटीज’ नाम दिया था.
मधुमेह एक ऐसी बीमारी है जो आपके रक्त में ग्लूकोज, जिसे रक्त शर्करा भी कहा जाता है, का स्तर बहुत अधिक हो जाता है. चिकित्सकों के अनुसार, खाली पेट में ब्लड शुगर की मात्रा 90 से 100 mg/dl तक होना चाहिए. जब अग्न्याशय पर्याप्त इंसुलिन का उत्पादन नहीं करता है या जब शरीर अपने द्वारा उत्पादित इंसुलिन का प्रभावी ढंग से उपयोग नहीं कर पाता है. इंसुलिन एक हार्मोन है जो रक्त शर्करा को नियंत्रित करता है.
मधुमेह के इलाज यानी इंसुलिन की खोज वर्ष 1921 में कनाडा के टोरंटो विश्वविद्यालय में वैज्ञानिक सर फ्रेडरिक बैंटिंग और उनके सहायक चार्ल्स बेस्ट ने अग्न्याशय से इंसुलिन को अलग करने में सफलता प्राप्त की थी. इंसुलिन की खोज से मेह के इलाज में क्रांतिकारी बदलाव आया. इस दिन का प्रतीक एक नीला गोला है, जो मधुमेह की वैश्विक महामारी के खिलाफ एकजुटता का प्रतीक है.प्रत्येक वर्ष विश्व मधुमेह दिवस पर एक थीम निर्धारित की जाती ही. वर्ष 2026 का थीम है “मधुमेह पर शीघ्र कार्रवाई”.
विश्व मधुमेह दिवस महज एक तारीख नहीं है बल्कि, यह दिन मानव को अपनी जीवनशैली पर पुनर्विचार करने की प्रेरणा देता है. इस दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता है साथ ही मधुमेह के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सेमिनार, नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, और विशेष जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं.
========== ========= ===========
World Diabetes Day – 2026.

Diseases come in many forms; some spread through infections, while others act as “silent killers.” World Diabetes Day is observed annually on November 14th. The primary objective of this day is to raise awareness about diabetes and to educate people on methods for its management and prevention.
World Diabetes Day was initiated in 1991 by the International Diabetes Federation (IDF) and the World Health Organization (WHO). It received official recognition from the United Nations in 2007. The day is celebrated in honor of the birthday of Sir Frederick Banting, who, along with Charles Best, discovered insulin in 1922.
The condition of diabetes was identified as early as 500–600 BCE by the Ayurvedic scholar Maharshi Sushruta. He accurately described its symptoms, noting that the urine of an affected individual becomes sweet, attracting ants. He termed this condition “Madhumeha”—derived from “madhu” (honey) and “meha” (urine). Furthermore, the ‘Ebers Papyrus,’ dating back to 1500 BCE, mentions similar symptoms, such as excessive thirst and frequent urination. In the second century, the Greek physician Aretaeus coined the term “diabetes” for this condition.
Diabetes is a disease characterized by excessively high levels of glucose—also known as blood sugar—in the bloodstream. According to medical experts, fasting blood sugar levels should ideally range between 90 and 100 mg/dL. The condition occurs when the pancreas fails to produce sufficient insulin, or when the body is unable to effectively utilize the insulin it produces. Insulin is a hormone that regulates blood sugar.
The discovery of insulin—a treatment for diabetes—occurred in 1921 at the University of Toronto, Canada, when scientist Sir Frederick Banting and his assistant, Charles Best, succeeded in isolating insulin from the pancreas. This discovery brought about a revolutionary change in the treatment of diabetes. The symbol for this day is a blue circle, representing unity in the fight against the global diabetes epidemic. A specific theme is designated for World Diabetes Day each year; the theme for 2026 is “Early Action on Diabetes.”
World Diabetes Day is more than just a date on the calendar; it serves as an inspiration for people to reconsider their lifestyles. On this day, health camps are organized, and various initiatives—such as seminars, free health screenings, and dedicated awareness campaigns—are conducted to raise awareness about diabetes.



