Apni Baat

सच्चाई से दूर क्यूँ…?

हर संस्कृति की अपनी गरिमा होती है वैसे भी पूरी दुनिया में वैदिक संस्कृति का कोई जोड़ नहीं. वर्तमान समय की दुनिया के लोग आज वैदिक संस्कृत को मान रहें है अपना रहें हैं. वहीँ वर्तमान समय के भारतवर्ष में कुछ लोग सभ्यता व संस्कृति का गला हीं घोंट रहें हैं.  वर्तमान समय के माहौल को देखकर, पढ़कर और सुनकर ऐसा महसूस होता है की हम सभी कहाँ जा रहें हैं… हम-लोग बातें-तो बड़ी-बड़ी करते हैं परन्तु, अमल नहीं करते हैं. हम दूसरों को तो ज्ञान दे सकते हैं परन्तु जब खुद कोई बारी आये तो वो नियम-कानून लागू ही नहीं होता है.

हर संस्कृति में कुछ विकृतियां होती है या जान-बूझकर बनाई जाती है. विगत कुछ बर्षों से भारतवर्ष में खान-पान से लेकर स्वभाव में अमूल्य परिवर्तन हो रहें है. ग्लोबलाइजेशन के दौर के बाद का भारतवर्ष और ग्लोबलाइजेशन के पहले के भारतवर्ष के निवासियों के खान-पान व रहन-सहन में अमूल्य परिवर्तन आया है. हमने बड़ी ही तेजी से पश्चमी संस्कृति को अपनाया है जिसके परिणामस्वरूप माता-पिता व बुजुर्गों का स्थान ही गायब हो गया. वर्तमान समय के दौर में बच्चे की ईच्छा (मन) के अनुसार ही घरों में पर्व मनाये जाते हैं. युवा अवस्था आते-आते बच्चे के सामने माता-पिता व अन्य बृद्धों की भूमिका नगण्य हो जाती है. वर्तमान समय का भारतवर्ष उपदेशक हो गया है.

ये वही भारतवर्ष है जहाँ कभी माता-पिता व बृद्धों को सम्मान दी जाती थी उनका फैसला ही आखरी होता था. उस दौर की हवाओं में अजीब सी मिठास, भीनी-भीनी खुशबू, शोख, चंचलता व ढोल-ताशों की आवाज पर झूमते-गाते लोग… वो भी क्या एक दौर था… जहाँ अपनापन ज्यादा था. लोग एक-दूसरे के करीब थे.

फाल्गुन का महीना और बसंत के संगम का अनोखा मिलन प्रकृति सहित आवाम को झूमने को मजबूर करती थी. जहाँ बच्चे व बुजुर्गों में उमंग आ जाती थी. एक तरफ ठंड का आना जितना गुलाबी होता है उतना ही उसका जाना भी. प्रकृति भी इस समय अपने श्रृंगार करती है. चारों तरफ पीत और स्वर्ण की आभा से ओत-प्रोत होती है. ग्लोबलाइजेशन के दौर के बाद के भारतवर्ष में पुरानी उमंगें गायब ही होती जा रही है. हम सभी उपदेशक हो सकते हैं … परन्तु, साधना के कठिन मार्ग पर चल नहीं सकते हैं.   

भारतीय महिलाऐं एक वाक्य का अक्सर ही प्रयोग करती है “महिलाऐं ही संस्कृति की वाहक होती है”. क्या ये वाक्य वर्तमान समय के दौर में सत्य प्रतीत होता है. अगर नहीं तो क्यूँ…? महिला से भी एक सवाल जेहन में आ रहा है… भारतीय संस्कृति में महिलाओं का भी स्थान बराबरी का है. आज भी हिन्दू संस्कृति में विवाह एक ‘रस्म’ नहीं “संस्कार” होता है. जहाँ सात वचनों के एक रस्म निभाई जाती है जो सभ्यता व संस्कृति के आधार के वैवाहिक कार्यक्रमों के आधार से निभाई जाने वाली परम्परा का पालन करते चले आ रहें है. एक सवाल ये है कि, जब बराबरी का स्थान मौजूद है तो फिर जिल्ल्त और फजीहत क्यूँ…? क्या महिलाआएं बता सकती हैं कि, तो ये जो संस्कृति का विघटन होता जा रहा है उसके भी…

व्यापार को बढ़ाने के चक्कर में हम अपनी सभ्यता और संस्कृति को खोते जा रहें हैं साथ ही दुनिया के सबसे बड़े उपदेशक होकर भी… स्वप्निल दुनिया में खोये हुए हैं. गीता का ज्ञान बांटने वाले आज के दौर में विसंगतियों को अपनाते हुए साथ ही अपनी सभ्यता और संस्कार को तिलांजलि देते हुए व्यापार की और अग्रसर होते जा रहें हैं. व्यापार व्यापरी से होता है परन्तु वर्तमान समय के भारतवर्ष में आज हर कोई व्यापारी है परन्तु वो व्यापार में कब शीर्षतम है और कब निम्नतम है ये उस व्यापरी को भी पता नहीं… परन्तु, हम सभी ग्लोबलाइजेशन के इस दौर में ‘व्यापरी’ ही हैं.

कभी हमारे बुजुर्ग एक कहावत कहा करते थे “अंधेर नगरी चौपट राजा” वैसा ही कुछ नजर आ रहा है वर्तमान समय के ग्लोबलाईजड भारत में. जैसे- एक हरे-भरे बागीचे के बड़े पेड़ को ‘जड़’ से काट दिया जाय तो वो पेड़ की जीवन-लीला समाप्त हो जाती है ठीक उसी प्रकार ग्लोबलाइजेशन के इस दौर में व्यापारी बने और अपना कर्म ही भूल गए साथ ही… संस्कृति को तार-तार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहें है. जिस संस्कृति  की दुहाई देते घूम रहें है वो अब त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रही है. उपदेशक बनकर भी… क्यूँ सच्चाई से दूर होते जा रहें है? 

==========  =========  ===========

Why stray from the truth…?

Every culture has its own dignity. Vedic culture is unmatched in the world. People in the modern world are respecting and adopting Vedic Sanskrit. Meanwhile, in India, some are strangling civilization and culture. Seeing, reading, and hearing about the current environment makes one wonder where we are all headed… We talk big but fail to act. We may impart knowledge to others, but when it comes to ourselves, those rules and regulations are simply not enforced.

Every culture has some distortions, or they are deliberately created. Over the past few years, India has witnessed invaluable changes, from food habits to temperament. The diet and lifestyle of the people of post-globalization India and pre-globalization India have undergone invaluable changes. We have rapidly adopted Western culture, resulting in the disappearance of the place of parents and elders. In modern times, festivals are celebrated at home based on the child’s wishes. As a child reaches adolescence, the role of parents and other elders becomes insignificant. India today has become a preacher.

This is the same India where parents and elders were once respected, and their decisions were final. The air of that era was filled with a unique sweetness, a subtle fragrance, playfulness, and people dancing and singing to the sound of drums and cymbals… what a time it was… a time where there was a greater sense of belonging. People were close to each other.

The unique union of the month of Phalgun and spring compelled nature and the people to rejoice, bringing joy to children and the elderly. While the arrival of winter is as rosy as its departure, nature also adorns itself during this time. All around, it is filled with a glow of yellow and gold. In post-globalization India, the old enthusiasm is vanishing. We can all be preachers… but we cannot walk the difficult path of spiritual practice.

Indian women often use the phrase “women are the carriers of culture.” Does this statement ring true in today’s times? If not, why? A question comes to mind for women as well… Women have an equal place in Indian culture. Even today, marriage in Hindu culture is not a ritual but a “sanskar.” A ritual of seven vows is performed, which continues to be a tradition followed in marriage ceremonies based on civilization and culture. One question is, when equality exists, then why the humiliation and disgrace? Can women explain this ongoing cultural disintegration?

In the pursuit of expanding trade, we are losing our civilization and culture. Despite being the world’s greatest preachers, we are lost in a dream world. Those who preach the wisdom of the Gita are embracing the contradictions of today’s times, abandoning their civilization and values, and moving towards business. Trade is driven by business, but in modern India, everyone is a businessman, but even the businessman himself doesn’t know when he is at the top and when he is at the bottom. Yet, in this era of globalization, we are all ‘businessmen’.

Our elders used to say a proverb: “Andher Nagari Chaupat Raja.” Something similar is evident in today’s globalized India. Just as a large tree in a lush garden is cut down from its roots, its life ends. In this era of globalization, people have become businessmen and forgotten their duty. They are leaving no stone unturned in tearing apart culture. The culture they so often invoke is now crying for help. Even as preachers, why are they drifting further and further away from the truth?

:

Related Articles

Back to top button