शबरी जयंती…
हर वर्ष फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को शबरी जयंती मनाई जाती है. वर्ष 2026 में शबरी जयंती 08 फरवरी को मनाई जा रही है. यह पर्व माता शबरी की अटूट भक्ति, प्रतीक्षा और भगवान राम के प्रति उनके प्रेम का प्रतीक है. शबरी का चरित्र रामायण के उन प्रसंगों में से एक है जो सिद्ध करता है कि ईश्वर के प्रति अटूट प्रेम और विश्वास में जाति, कुल या सामाजिक मर्यादाएँ बाधक नहीं होतीं है.
पौराणिक ग्रंथ रामायण में माता शबरी का उल्लेख आता है. माता शबरी एक भील कन्या थी जो मतंग ऋषि के आश्रम में निवास करती थीं. जब उनके गुरु मतंग ऋषि ने अपना देह त्याग किया, तो उन्होंने शबरी से कहा था कि प्रभु श्रीराम एक दिन उनसे मिलने अवश्य आएंगे. इसी विश्वास के साथ शबरी ने अपने जीवन के कई दशक केवल इसी इंतजार में बिता दिए.
शबरी की भक्ति का सबसे मार्मिक हिस्सा उनके द्वारा चखे गए बेर. वे हर बेर को पहले खुद चखती थीं ताकि भगवान को केवल मीठे बेर ही मिलें. यह कथा उनकी निष्कलंक भक्ति और प्रेम का भी प्रतीक है. शबरी की कथा यह भी दर्शाती है कि जाति, वर्ग या सामाजिक स्थिति से परे, सच्ची भक्ति हर किसी को ईश्वर तक पहुँचा सकती है.
भगवान् श्रीराम ने शबरी को जो नौ प्रकार की भक्ति बताई थी, वे आज भी किसी भी साधक के लिए मार्गदर्शक हैं. जो इस प्रकार है – संतों का संग, ईश्वर की कथाओं में प्रेम, गुरु के चरणों की सेवा, छल छोड़कर ईश्वर के गुणों का गान, मंत्र जाप और दृढ़ विश्वास, इंद्रिय निग्रह और शील का पालन, पूरी दुनिया को ईश्वरमय देखना, जो मिल जाए उसी में संतोष करना और सरलता और छल-कपट रहित विश्वास करना.
शबरी जयंती हमें याद दिलाती है कि भक्ति कोई जटिल क्रिया नहीं है, बल्कि यह शुद्ध हृदय का समर्पण है. शबरी का जीवन एक ‘प्रतीक्षा’ है जो अंततः ‘प्राप्ति’ में बदल जाती है. आधुनिक समाज में जहाँ धैर्य की कमी है, वहीँ, माता शबरी का चरित्र हमें ठहरकर अपने भीतर के विश्वास को टटोलने का भी मौका देता है.
बालव्यास सुमन,
महात्मा भवन, अयोध्या.
========== ========= ===========
Shabari Jayanti…

Every year, Shabari Jayanti is celebrated on the seventh day of the dark fortnight of the month of Phalguna. In 2026, Shabari Jayanti will be celebrated on February 8th. This festival symbolizes the unwavering devotion, patience, and love of Mata Shabari for Lord Rama. Shabari’s character is one of the episodes in the Ramayana that proves that caste, lineage, or social status are not obstacles to unwavering love and faith in God.
Mata Shabari is mentioned in the epic Ramayana. Mata Shabari was a Bhil girl who lived in the ashram of Sage Matanga. When her guru, Sage Matanga, left his mortal body, he told Shabari that Lord Rama would surely come to meet her one day. With this faith, Shabari spent several decades of her life waiting for him.
The most poignant part of Shabari’s devotion is the berries she tasted. She would taste each berry herself to ensure that only sweet berries were offered to the Lord. This story is also a symbol of her pure devotion and love. Shabari’s story also shows that true devotion, regardless of caste, class, or social status, can lead anyone to God.
The nine types of devotion that Lord Rama described to Shabari are still guiding principles for any spiritual seeker. These are: association with saints, love for God’s stories, service to the guru’s feet, singing the glories of God without deceit, chanting mantras and having firm faith,
Control of the senses and adherence to virtuous conduct, seeing God in the entire world, being content with whatever one receives, and having simplicity and faith free from deceit.
Shabari Jayanti reminds us that devotion is not a complex act, but rather the surrender of a pure heart. Shabari’s life is a ‘wait’ that ultimately transforms into ‘fulfillment’. In modern society, where patience is lacking, the character of Mata Shabari gives us an opportunity to pause and explore the faith within ourselves.
Bal Vyas Suman,
Mahatma Bhavan, Ayodhya.



