Life Style

जूस के गुण…

गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है साथ ही पसीने से लथपथ होने के कारण शरीर से मिनिरल और विटामिन बाहर निकल जाते है. समय के साथ-साथ पटनाईटस के खाने-पीने के अंदाज भी बदलते जा रहे हैं बीते दिनों में लोग देसी उपायों के साथ गर्मी के मौसम का आनद उठाते थे. अब पटना में भी आसानी से फलों के स्वास्थ्यवर्धक जूस उपलब्ध हो रहे हैं. आज हम बात कर रहें हैं कुछ फ्रूट जूस के बारे में जिनके गुण के कारण आप आश्चर्यचकित हो सकते हैं… 

कीवी: –

कीवी फसल की शुरुआत आज से करीब 700 वर्ष पूर्व चीन में हुई थी. इसके अलावा इसकी खेती ब्राजील, न्यूजीलैंड, चिली और इटली में की जाती है. इस पेड़ का वैज्ञानिक नाम एक्तीनिडिया डेलीसीसा (Actinidia Deliciosa) है. कीवी का फल अपने पोषक और औषधीय गुणों के कारण आकर्षित करता है. कीवी जूस में किसी भी फल के मुकाबले ज्यादा पोषक तत्व मोजूद होते हैं. इसके जूस का स्वाद खट्टा होता है, साथ ही इसमें विटामिन और मिनरल्स की मात्रा अधिक होती है. 

झुरियों को दूर करता है.

बाल लम्बे और चमकदार बनते हैं.

ह्रदय रोग से बचाता है.

तनाव को दूर करने में मदद करता है.

अनानास: –

अनानास को आदिवासी पौधा भी कहा जाता है इसका वैज्ञानिक नाम आननास कॉमोजस(Ananas comosus) है. क्रिस्टोफर कोलंबस ने 1493 AD में कैरेबियन द्वीप समूह के ग्वाडेलोप नाम के द्वीप में इसे खोजा था और इसका नाम ‘पाइना दी इंडीज’ नाम दिया. भारत में अनानास की खेती की शुरुआत पुर्तगालीयों ने गोवा से की थी. इसके कच्चे फल का स्वाद खट्टा और पके फल का स्वाद मीठा हिता है. अनानास के फल में थाइमीन, राइबोफ्लेविन, सुक्रोस,ग्लूकोस, कैफीक अम्ल, सिट्रिक अम्ल, कार्बोहाईड्रेट तथा प्रोटीन पाया जाता है.

अनानास का जूस पीने से पसीने व गर्मी से राहत देता है.

अनानास का जूस पीने से मोटापा दूर होता है.

बदहजमी को दूर करता है साथ ही शरीर के प्रतिरोधक क्षमता को भी बढाता है.

ग्रीन एप्पल(हरा सेब): –

सेब का पता लगाने का श्रेय सिकन्दर महान को जाता है वहीं दुसरे तरफ यूरोप और ग्रीक में इस फल को देवता का उपहार भी मानते हैं. इसका वैज्ञानिक नाम मलुस डोमेस्टिका (Malus domestica) है. भारत में यह हिमाचल प्रदेश में पैदा होता है. इनमें कई तरह के विटामिन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, फाइबर और अम्ल पाए जाते हैं. स्वास्थ्य की दृष्टि में हरा सेब ज्यादा बढ़िया माना जाता है.

कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप को कम करने में मदद करता है.

पाचन संबंधी दोष को दूर करने में सहायक होता है.

त्वचा को कैंसर से बचाता है. 

==========  =========  ===========

The Benefits of Juices…

The summer season has arrived, and along with it, excessive sweating causes the body to lose essential minerals and vitamins. Over time, the dietary habits of the residents of Patna have also evolved; in days gone by, people used to enjoy the summer season by relying on traditional home remedies. Now, however, healthy and refreshing fruit juices are readily available throughout Patna. Today, we are discussing a few fruit juices with properties that might just leave you amazed…

Kiwi: –

The cultivation of the kiwi fruit began approximately 700 years ago in China. Additionally, it is now cultivated in Brazil, New Zealand, Chile, and Italy. The scientific name of this plant is Actinidia delicense. The kiwi fruit is prized for its exceptional nutritional and medicinal properties. Kiwi juice contains a higher concentration of nutrients than almost any other fruit juice. Its taste is tart, and it is particularly rich in vitamins and minerals.

It helps eliminate wrinkles.

It promotes long and lustrous hair.

It protects against heart disease.

It helps alleviate stress.

Pineapple:  – 

Pineapple is often referred to as a “tribal plant”; its scientific name is Ananas comosus. Christopher Columbus discovered it in 1493 AD on the island of Guadeloupe in the Caribbean archipelago, naming it “Pina de Indies.” In India, the cultivation of pineapples was introduced by the Portuguese, beginning in Goa. The unripe fruit has a tart taste, while the ripe fruit is sweet. Pineapples contain Thiamine, Riboflavin, Sucrose, Glucose, Caffeic acid, Citric acid, Carbohydrates, and Protein.

Drinking pineapple juice provides relief from the heat and the discomfort caused by excessive sweating. Drinking pineapple juice helps combat obesity.

It relieves indigestion and also boosts the body’s immune system.

Green Apple:  –

The credit for discovering the apple goes to Alexander the Great; conversely, in Europe and Greece, this fruit is regarded as a gift from the gods. Its scientific name is Malus domestica. In India, it is cultivated in Himachal Pradesh. It contains various vitamins, as well as calcium, magnesium, phosphorus, potassium, fiber, and acids. From a health perspective, the green apple is considered superior.

It helps in lowering cholesterol and blood pressure.

It aids in alleviating digestive disorders.

It protects the skin against cancer.

:

Related Articles

Back to top button