Article

राष्ट्रीय पोशाक दिवस

विविधताओं से भरे भारतवर्ष की वेशभूषा केवल शरीर ढकने का साधन नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक पहचान का दर्पण भी है. हर वर्ष 06 मार्च को राष्ट्रीय पोशाक दिवस मनाया जाता है. राष्ट्रीय पोशाक दिवस के दिन लोग अपने पारंपरिक पोशाकों को पहन कर अपनी परंपरा और धरोहर को सहेजते हैं.

विविधताओं से भरे भारतवर्ष की वेशभूषा भी विविध है जैसे- साड़ी, धोती, कुर्ता, आदि. आधुनिकता के दौर में लुप्त हो रही पारंपरिक कलाओं और बुनकरों की मेहनत को सम्मान देने का माध्यम भी है. इस दिवस के माध्यम से सांस्कृतिक संरक्षण, कारीगरों को प्रोत्साहन और विभिन्न राज्यों की अनूठी वेशभूषा के माध्यम से ‘विविधता में एकता’ का प्रदर्शन करना इनका मुख्य उद्देश्य है.

 वर्तमान समय के डिजिटल दुनिया के दौर ‘फ्यूजन’ का दौर चल रहा है.  वर्तमान समय में पारंपरिक पोशाकें पूरी तरह से गायब नहीं हुई हैं, बल्कि एक नए रूप ले लिया है. वहीँ, लोग अब ‘फास्ट फैशन’ को छोड़कर खादी और ऑर्गेनिक कॉटन की ओर लौट रहे हैं, जो पर्यावरण के अनुकूल हो.  

राष्ट्रीय पोशाक दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि एक आर्थिक आधार भी है. जब हम अपनी पारंपरिक पोशाकें पहनते हैं, तो हम प्रत्यक्ष रूप से कुटीर उद्योगों और ग्रामीण बुनकरों का समर्थन करते हैं जिससे ‘मेक इन इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसे अभियानों को भी मजबूती मिलती है.

राष्ट्रीय पोशाक दिवस हमें सोचने पर मजबूर करता है कि पारंपरिक पोशाक सिर्फ कपड़ा नहीं होता है बल्कि, संस्कृति, इतिहास, संघर्ष और सामूहिक स्मृति को भी धारण करते हैं. राष्ट्रीय पोशाक दिवस हमें याद दिलाता है कि हमारी पहचान हमारी परंपरा, गर्व, एकता और सांस्कृतिक चेतना का भी प्रतीक है.

==========  =========  ===========

National Costume Day

The clothing of diverse India is not just a means of covering the body, but also a reflection of our cultural identity. National Costume Day is celebrated every year on March 6th. On this day, people wear their traditional attire to preserve their traditions and heritage.

The clothing of diverse India, such as saris, dhoti, kurta, etc., is also a means of honoring the traditional arts and the hard work of weavers that are disappearing in the era of modernity. The main objective of this day is to promote cultural preservation, encourage artisans, and showcase “unity in diversity” through the unique costumes of different states.

In the present digital world, there is a trend of “fusion.” Traditional clothing has not completely disappeared, but has taken on a new form. At the same time, people are abandoning “fast fashion” and returning to khadi and organic cotton, which are environmentally friendly.

National Costume Day is not just a celebration, but also an economic base. When we wear our traditional clothing, we directly support cottage industries and rural weavers, which also strengthens campaigns like ‘Make in India’ and ‘Vocal for Local.’

National Dress Day makes us reflect that traditional clothing is not just about clothing, but also embodies culture, history, struggle, and collective memory. National Dress Day reminds us that our identity also symbolizes our tradition, pride, unity, and cultural consciousness.

:

Related Articles

Back to top button