Article

राष्ट्रीय बैटरी दिवस

आधुनिक जीवन में बैटरी की कितनी उपयोगिता है. यह प्राय: हर कोई जानता है. हर वर्ष 18 फरवरी को एलेसेंड्रो वोल्टा के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर बैटरी दिवस पूरी दुनिया में मनाया जाता है. वर्तमान समय में बैटरी सिर्फ छोटे यंत्रों को ही नहीं औद्योगिक उपकरणों को चलाने में मदद करता है. यह दिवस ऊर्जा दक्षता, उपयोग और पुनर्चक्रण की ओर जागरूक करता है.

 इतालवी भौतिक विज्ञानी एलेसेंड्रो वोल्टा का जन्म 18 फरवरी 1745 को कोमो, इटली में हुआ था. उन्होंने वर्ष 1800 में पहली बैटरी  “वोल्टाइक पाइल” का आविष्कार किया था, जिसने ऊर्जा भंडारण और विद्युत उपयोग की दिशा ही बदल दी. उन्होंने तांबे और जस्ता की डिस्क को एक साथ ढेर करके दिखाया कि बिजली रासायनिक रूप से भी उत्पन्न की जा सकती है. बताते चलें कि,विद्युत क्षमता की इकाई ‘वोल्ट’ (Volt) का नाम उन्हीं के सम्मान में रखा गया है.

एलेसेंड्रो वोल्टा के आविष्कार ने ऊर्जा स्टोरेज की दिशा में क्रांति  ला दी. जिसके बाद संचार, चिकित्सा, परिवहन और सौर और पवन ऊर्जा से बनी बिजली को स्टोर करने के लिए विशाल बैटरी सिस्टम का उपयोग किया जाता है, ताकि सूरज न होने या हवा न चलने पर भी बिजली मिल सके.

पौराणिक ग्रंथ ‘अगस्त्य संहिता’ में भी बिजली पैदा करने वाले उपकरण को ‘मित्र-वरुण तेज’ कहा गया है. इस संहिता में शुष्क सेल बनाने की विधि भी बताई गई है. अगस्त्य संहिता में इस बिजली का उपयोग पानी को ऑक्सीजन और हाइड्रोजन में तोड़ने  के लिए करने का भी उल्लेख मिलता है. हाइड्रोजन के लिए ‘उदान वायु’ और ऑक्सीजन के लिए ‘प्राण वायु’ शब्द का प्रयोग किया गया है.

वहीँ, दूसरी ओर भारत में बैटरी का आगमन अंग्रेजों के साथ हुआ, जो टेलीग्राफ और रेलवे के लिए लेड-एसिड बैटरी का इस्तेमाल करते थे. आजादी के बाद भारत में भी ‘एवरेडी’ व अन्य कंपनियों ने ड्राई सेल बैटरी का निर्माण शुरू किया। भारत तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ रहा है. बैटरी तकनीक में आत्मनिर्भरता हासिल करना “आत्मनिर्भर भारत” अभियान का अहम हिस्सा है. लिथियम-आयन बैटरियों के लिए कच्चे माल की आपूर्ति अभी तक आयात पर निर्भर है, इसलिए वैकल्पिक तकनीकों के आधार पर शोधों को  भी बढ़ावा दिया जा रहा है.

बैटरी में सबसे बड़ी चुनौती है उसे सुरक्षित तरिके से रीसाइक्लिंग करना। बैटरी दिवस पर जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को पुरानी बैटरियों को सही तरीके से निपटाने के लिए प्रेरित किया जाता है. भारत सरकार ने भी राष्ट्रीय बैटरी नीति और ऊर्जा भंडारण मिशन जैसी योजनाएँ शुरू की हैं.

राष्ट्रीय बैटरी दिवस हमें यह याद दिलाता है कि बैटरी केवल सुविधा का साधन नहीं, बल्कि आधुनिक सभ्यता की रीढ़ भी है. बैटरी दिवस केवल एक वैज्ञानिक स्मृति दिवस नहीं है, बल्कि यह ऊर्जा आत्मनिर्भरता, पर्यावरणीय जिम्मेदारी और तकनीकी नवाचार का भी प्रतीक है.

==========  =========  ===========

National Battery Day

Almost everyone knows how useful batteries are in modern life. Battery Day is celebrated worldwide every year on February 18th, commemorating Alessandro Volta’s birthday. Batteries today power not only small appliances but also industrial equipment. This day raises awareness about energy efficiency, utilization, and recycling.

Italian physicist Alessandro Volta was born on February 18th, 1745, in Como, Italy. In 1800, he invented the first battery, the “voltaic pile,” which revolutionized energy storage and electricity use. By stacking copper and zinc discs together, he demonstrated that electricity could also be generated chemically. The unit of electrical potential, the volt, is named in his honor.

Alessandro Volta’s invention revolutionized energy storage. Subsequently, large battery systems are used for communication, medical care, transportation, and to store electricity generated from solar and wind energy, ensuring electricity is available even when there is no sun or wind.

The ancient text “Agastya Samhita” also refers to the device used to generate electricity as “Mitra-Varuna Teja.” This Samhita also describes the method of making dry cells. The Agastya Samhita also mentions using this electricity to split water into oxygen and hydrogen. The terms “Udan Vayu” (Udana Vayu) are used for hydrogen and “Pran Vayu” (Prana Vayu) for oxygen.

On the other hand, batteries arrived in India with the British, who used lead-acid batteries for telegraph and railways. After independence, companies like Eveready and others began manufacturing dry cell batteries. India is rapidly moving towards electric vehicles. Achieving self-reliance in battery technology is a key part of the “Atmanirbhar Bharat” campaign. The supply of raw materials for lithium-ion batteries is still dependent on imports, so research based on alternative technologies is also being promoted.

The biggest challenge with batteries is their safe recycling. Awareness campaigns are organized on Battery Day to encourage people to properly dispose of old batteries. The Government of India has also launched schemes such as the National Battery Policy and the Energy Storage Mission.

National Battery Day reminds us that batteries are not just a means of convenience, but also the backbone of modern civilization. Battery Day is not just a scientific commemoration day, but also a symbol of energy self-sufficiency, environmental responsibility, and technological innovation.

:

Related Articles

Back to top button