Video
Trending

माघी पूर्णिमा-2026.

भारतीय संस्कृति में दिन, माह, पूर्णिमा और अमावस्या का विशेष महत्व होता है. हिंदी कैलेंडर या पंचांग के अनुसार महीनों के नाम नक्षत्रानुसार रखें गये हैं. पौराणिक ग्रन्थों में माघ के महीने में नदी स्नान पर विशेष जोर दिया गया है. इस महीने में नदी या संगम स्नान करने कई फायदे हैं जिसे वैज्ञानिकों ने भी माना है. इस महीने में नदी स्नान करने का बड़ा फायदा यह होता है कि, ऋतु के परिवर्तन होने से स्वस्थ की समस्या नहीं होती है साथ ही हमारे पाप भी नष्ट हो जाते हैं. माघी पूर्णिमा कल्पवास की पूर्णता का महापर्व है. एक महीने तक नदी या संगम के तट पर ब्रह्मचर्य का पालन करते हुए और स्नान, दान, तप और भक्ति की पूर्णाहुति का महापर्व है माघी पूर्णिमा. माघी पूर्णिमा के बाद कल्पवासी अपने–अपने घरों की और वापस लौट जाते हैं.

संकलन:          –     ज्ञानसागरटाइम्स टीम.

Video Link:    –    https://youtu.be/QLdPwz9LxP4

:

Related Articles

Back to top button