News

ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 16 मार्च 2026

आर्यभट्ट टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स एंड साइंस प्रतियोगिता परीक्षा का पंजीकरण 16 मार्च 2026 और निदेशक ,उच्च शिक्षा, बिहार सरकार पटना के पत्रांक 224  16.2. 2026 के आलोक में भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय मुजफ्फरपुर के छात्र कल्याण अधिष्ठाता (DSW) के द्वारा सभी प्राचार्य और सभी प्रभारी प्राचार्य को सूचित किया गया है कि द इंडियन मैथमेटिक एंड साइंस एसोसिएशन के तत्वावधान में कक्षा 6 से 12 एवं स्नातक व स्नातकोत्तर छात्रों के लिए अखिल भारतीय स्तर पर आर्यभट्ट टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स एंड साइंस प्रतियोगिता परीक्षा 2026 मे छात्रों के अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित किया जाए.

द इंडियन मैथमेटिक एंड साइंस एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय कुमार ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण  16 मार्च 2026 किया गया है.  द इंडियन मैथमेटिक्स एंड साइंस एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता परीक्षा मे भाग लेने के लिए छात्रों को किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा रहा है.  www.imsaindia.org पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है.

इस विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू ने बताया कि इस प्रतियोगिता परीक्षा के आयोजन का उद्देश्य छात्रों में गणित एवं विज्ञान को पॉपुलर करना,अभिरुचि पैदा करना एवं चयनित छात्रों को पुरस्कृत एवं प्रशिक्षण करने की योजना है. इस कमिटी में डॉ विपुल कुमार वर्णवाल, डॉ  जितेशपती त्रिपाठी,  डॉ साक्षी वर्मा, डॉ सर्वेश दुबे, डॉ अरुण दयाल, डॉ नवनीता छात्रों को उत्साहित करेंगे.

:

Related Articles

Back to top button