Article

अंतर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस

अंतर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस हर वर्ष 13 अक्टूबर को मनाया जाता है. यह दिन संयुक्त राष्ट्र द्वारा आपदा जोखिम को कम करने और प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं से होने वाले नुकसान को रोकने या कम करने के उद्देश्य से मनाया जाता है.

अंतर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस का मुख्य उद्देश्य है जागरूकता फैलाना, आपदाओं से बचाव के उपायों को बढ़ावा देना, और सरकारों, संगठनों, और आम जनता को आपदा जोखिम न्यूनीकरण (Disaster Risk Reduction – DRR) के प्रति सचेत करना.

अंतर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवसका उद्देश्य देशों और समुदायों को आपदा जोखिमों को समझने और उन्हें प्रबंधित करने के लिए प्रोत्साहित करना है. साथ ही समाजों को आपदाओं के प्रति अधिक लचीला और सतर्क बनाना ताकि नुकसान को कम किया जा सके. यह दिन दुनिया भर में उन लोगों के प्रति सम्मान प्रकट करने का भी दिन है जो आपदा जोखिम कम करने के लिए कदम उठा रहे हैं.

अतर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस पहली बार वर्ष 1989 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा घोषित किया गया था. यह दिवस संयुक्त राष्ट्र की “सेन्डाई फ्रेमवर्क फॉर डिजास्टर रिस्क रिडक्शन” (वर्ष 2015- 30) के लक्ष्यों को बढ़ावा देने में मदद करता है, जिसका उद्देश्य आपदाओं के प्रभाव को कम करना है.

हर वर्ष, आज के दिन के लिए एक विशेष थीम चुनी जाती है जो आपदा जोखिम प्रबंधन के किसी खास पहलू पर ध्यान केंद्रित करती है. वर्ष 2026 का थीम है “लचीलापन घर से शुरू होता है!”. जो सुरक्षित और मजबूत घरों के निर्माण पर जोर देता है.

==========  =========  ===========

International Day for Disaster Risk Reduction

The International Day for Disaster Risk Reduction is observed annually on October 13. This day is marked by the United Nations with the aim of reducing disaster risk and preventing or minimizing the damage caused by natural and human-induced disasters.

The primary objective of the International Day for Disaster Risk Reduction is to raise awareness, promote disaster prevention measures, and sensitize governments, organizations, and the general public to Disaster Risk Reduction (DRR).

The day aims to encourage countries and communities to understand and manage disaster risks, while also making societies more resilient and vigilant against disasters to minimize losses. It is also a day to honor those around the world who are taking steps to reduce disaster risk.

The International Day for Disaster Risk Reduction was first declared by the United Nations General Assembly in 1989. The day supports the goals of the UN’s “Sendai Framework for Disaster Risk Reduction” (2015–2030), which seeks to reduce the impact of disasters.

Each year, a specific theme is selected for the day, focusing on a particular aspect of disaster risk management. The theme for 2026 is “Resilience Starts at Home!”, emphasizing the construction of safe and strong homes.

:

Related Articles

Back to top button