बेटी दिवस
पूरी दुनिया में सितंबर महीने के आखरी रविवार को विश्व बेटी दिवस मनाया जाता है. वहीं, भारत में 24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है. यह दिवस बेटियों के प्रति सम्मान और प्यार व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है. यह दिन माता-पिता द्वारा अपनी बेटियों के महत्व और उनके जीवन में उनकी भूमिका को सराहने का एक अवसर होता है. साथ ही यह दिवस सामाजिक कुरीति और लैंगिक भेदभाव के विरुद्ध एक वैश्विक आह्वान भी है.
बेटी दिवस की शुरुआत भारत में ही हुई है. आर्चीज़ लिमिटेड (ग्रीटिंग कार्ड कंपनी) ने राष्ट्रीय बेटी दिवस की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी. जिसका मुख्य उद्देश्य सामाजिक कुरीति और लैंगिक भेदभाव को मिटाना था. वहीं, संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भी 11 अक्टूबर 2011 को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में घोषित किया था. इतिहास के पन्नों को पलटे तो पता चलता है कि भारतीय समाज की रूढ़िवादी और पितृसत्तात्मक समाज में बेटियों को अक्सर “पराया धन” या बोझ समझा जाता है साथ ही दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या, बाल विवाह और शिक्षा में भेदभाव का शिकार थीं बेटियां.
सदियों से भारतीय समाज में बेटियों को प्रेम, ममता और संस्कार के प्रतीक के रूप में देखता रहा है. वहीं, पौराणिक धर्मग्रंथों के अनुसार, बेटियों को लक्ष्मी स्वरूपा माना गया है. कहा जाता है कि, बेटीयों का जन्म पुण्यवान व्यक्ति के घर होता है. एक तरफ बेटी परिवार की संवेदना, समाज की शक्ति और राष्ट्र के भविष्य का महत्वपूर्ण आधार है वहीं दूसरी तरफ कडवी सच्चाई भी है जहाँ बेटियों को शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य, संपत्ति, रोजगार, निर्णय लेने की स्वतंत्रता और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में लैंगिक असमानता का सामना भी करना पड़ता है.
भारतीय परिवेश की बात करें तो वर्तमान समय के भारत में वर्तमान समय तक हर क्षण बेटियां घर हो या बाहर लैंगिक असमानता से रूबरू होना पड़ता है. वर्तमान समय के पारंपरिक समाज में बेटियों की भूमिका प्रायः घरेलू दायित्वों तक सीमित कर दी जाती थी और विवाह को ही उनके जीवन का प्रमुख लक्ष्य माना जाता था. अक्सर बेटियों को बोझ के समान ही देखा जाता है. लेकिन, आधुनिक व डिजिटल युग में बेटियाँ शिक्षा, विज्ञान, प्रशासन, सेना, खेल, राजनीति, उद्योग, चिकित्सा, कला और उद्यमिता सहित लगभग हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं. “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान (2015) और अन्य योजनाओं (सुकन्या समृद्धि योजना, मिशन शक्ति आदि) के कारण लिंगानुपात में भी सुधार हुआ है.
बेटी दिवस न केवल बेटियों के प्रति समाज का दृष्टिकोण बदलने का एक प्रयास है, बल्कि यह एक प्रेरणा भी है कि हमें अपनी बेटियों को प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि वे अपनी इच्छाओं और सपनों को पूरा कर सकें. यह दिन बेटियों को प्रोत्साहित करने का अवसर होता है, ताकि वे जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना सकें और अपनी क्षमताओं का पूरा इस्तेमाल कर सकें.
========== ========= ===========
Daughter’s Day

World Daughter’s Day is celebrated globally on the last Sunday of September, whereas National Girl Child Day is observed in India on January 24th. These days are dedicated to expressing respect and love for daughters. It is an occasion for parents to appreciate the importance of their daughters and the roles they play in their lives. Furthermore, these observances serve as a global call to action against social evils and gender discrimination.
Daughter’s Day originated in India; Archies Limited (a greeting card company) launched National Daughter’s Day in 2007 with the primary objective of eradicating social evils and gender discrimination. Meanwhile, the United Nations General Assembly declared October 11, 2011, as the International Day of the Girl Child. A look back at history reveals that within the conservative and patriarchal structure of Indian society, daughters were often viewed as “someone else’s property” (paraya dhan) or a burden; they were also victims of practices such as the dowry system, female foeticide, child marriage, and discrimination in education.
For centuries, Indian society has regarded daughters as symbols of love, affection, and cultural values. According to ancient scriptures, daughters are considered embodiments of Goddess Lakshmi. It is said that a daughter is born into the home of a virtuous person. While daughters represent the emotional heart of the family, a source of societal strength, and a vital foundation for the nation’s future, there is also a harsh reality: they face gender inequality in areas such as education, nutrition, healthcare, property rights, employment, freedom of decision-making, and safety.
In the Indian context, daughters today—whether at home or outside—frequently encounter gender inequality. In traditional society, the role of daughters was often confined to domestic responsibilities, and marriage was considered the ultimate goal of their lives. Daughters have often been viewed as a burden. However, in this modern and digital era, they are making their mark in virtually every field—including education, science, administration, the armed forces, sports, politics, industry, medicine, the arts, and entrepreneurship. Initiatives such as “Beti Bachao, Beti Padhao” (2015) and other schemes (like Sukanya Samriddhi Yojana and Mission Shakti) have also led to an improvement in the sex ratio.
Daughters’ Day is not merely an effort to shift society’s perspective regarding daughters; it also serves as an inspiration to encourage them to pursue and realize their aspirations and dreams. This day offers an opportunity to empower daughters, enabling them to carve out their own identities across various walks of life and fully harness their potential.



