एक दौर था लोकेशन के अनुरूप गानों का…
कभी भारतीय सिनेमा के कई रंग हुआ करते था उस दौर की फिल्मों में जीवंतता होती थी. आज हम बात कर रहें “लोकेशन के अनुरूप गानों का”. आज हम उस लम्बे दौर को याद कर रहें हैं जब ‘लोकेशन’ केवल एक बैकड्रॉप नहीं, बल्कि फिल्म की कहानी का एक जीवंत हिस्सा और गानों की आत्मा हुआ करती थी. उस दौर में गानों का फिल्मांकन भौगोलिक सीमाओं को पार कर दर्शकों को एक काल्पनिक यात्रा पर ले जाता था.
वर्ष 1960-70 के दशक में ‘लोकेशन’ का मतलब मुख्य रूप से कश्मीर और शिमला हुआ करता था. शम्मी कपूर का बर्फ पर फिसलते हुए गाना या साधना का पहाड़ों में खो जाना, दर्शकों के लिए किसी सपने से कम नहीं था जैसे – ‘कश्मीर की कली’ या ‘आरजू’. लोकेशन केवल पृष्ठभूमि ही नहीं थी, बल्कि गाने की भावनात्मक धारा को भी मजबूत करती थी. भारत के कई शहरों जैसे -,कश्मीर, ऊटी, दार्जिलिंग, गोवा जैसे स्थानों की पहचान गानों के माध्यम से बनी थी. यह एक तरह से सांस्कृतिक प्रचार भी था साथ ही फिल्में पर्यटन को बढ़ावा देती थीं.
वर्ष 1980-90 के दशक में यश चोपड़ा ने लोकेशन की परिभाषा ही बदल दी. उन्होंने भारतीय दर्शकों का परिचय स्विट्जरलैंड के आल्प्स पहाड़ों से कराया था. उस दौर में शिफॉन की साड़ी और बर्फीले पहाड़ एक वैश्विक पहचान बन गई थी. यहाँ लोकेशन केवल खूबसूरती दिखाने के लिए नहीं थी, बल्कि यह ‘रोमांस’ की पराकाष्ठा का भी प्रतीक था.
वैसे तो गानों में लोकेशन का चुनाव केवल बजट पर निर्भर नहीं था, बल्कि उसके पीछे गहरा विश्लेषण होता था. जब किरदार दुखी होता था, तो अक्सर रेगिस्तान या सूनी सड़कों का इस्तेमाल किया जाता था (जैसे फिल्म ‘गाइड’ का ‘क्या से क्या हो गया’), दुसरी तरफ घने जंगल या धुंध से भरी गलियां गानों में सस्पेंस पैदा करती थीं वहीँ, खुले मैदान या समंदर की लहरें अक्सर किरदार की आंतरिक खुशी को दर्शाती थीं.
शुरुआती दौर की फिल्मों में गाने के ‘सेट’ (जैसे मुग़ल-ए-आज़म का शीश महल) पर फिल्माए जाते थे. लेकिन, जैसे-जैसे तकनीकें बढ़ी और कमरे हल्के हुए तो निर्देशक ‘आउटडोर’ की ओर भागे जिससे गानों में ‘सिनेमैटिक लिबर्टी’ आई. एक दौर था जब स्टूडियो तकनीक सीमित होती थी, इसलिए वास्तविक लोकेशन पर शूटिंग से गानों में प्रामाणिकता आती थी. वहीँ वर्तमान समय के दौर में आजकल गाने अधिकतर सेट्स या सीजीआई पर आधारित होते हैं. जिससे लोकेशन का महत्व कम हो गया है और तकनीक ने ही कृत्रिम सौंदर्य को संभव बना दिया.
लोकेशन आधारित गानों के माध्यम सेलोग गानों को स्थानों से पहचानते थे जिससे उनका भावनात्मक जुड़ाव बनता था.आज भी हम जब कोई पुराना गाना सुनते हैं, तो उसके साथ उस जगह की छवि मन में उभरने लगती है. लोकेशन आधारित गानों का दौर केवल फिल्मी सौंदर्य का नहीं, बल्कि सांस्कृतिक स्मृति और सामाजिक पहचान का भी दौर था.
========== ========= ===========
There was a time when songs were intrinsically linked to their locations…

Indian cinema once had many vibrant colors, and the films of that era were full of life. Today, we’re talking about “songs tailored to their locations.” We’re reminiscing about that long period when ‘location’ wasn’t just a backdrop, but a vibrant part of the film’s story and the very soul of the songs. In that era, the filming of songs transcended geographical boundaries, taking viewers on an imaginary journey.
In the 1960s and 70s, ‘location’ primarily meant Kashmir and Shimla. Shammi Kapoor’s song sliding on the snow or Sadhana getting lost in the mountains was nothing short of a dream for the audience – like in films such as ‘Kashmir Ki Kali’ or ‘Arzoo’. The location wasn’t just a background; it also strengthened the emotional current of the song. Many Indian cities and places like Kashmir, Ooty, Darjeeling, and Goa gained recognition through these songs. This was a form of cultural promotion, and the films also boosted tourism.
In the 1980s and 90s, Yash Chopra redefined the concept of location. He introduced Indian audiences to the Swiss Alps. In that era, chiffon sarees and snow-capped mountains became a global symbol. Here, the location wasn’t just for showcasing beauty; it was also a symbol of the pinnacle of ‘romance’.
The choice of location in songs wasn’t solely dependent on the budget; there was a deep analysis behind it. When a character was sad, deserts or desolate roads were often used (like in the song “Kya Se Kya Ho Gaya” from the film ‘Guide’). On the other hand, dense forests or foggy streets created suspense in the songs, while open fields or ocean waves often depicted the character’s inner happiness.
In the early days of cinema, songs were filmed on elaborate ‘sets’ (like the Sheesh Mahal in Mughal-e-Azam). However, as technology advanced and equipment became lighter, directors gravitated towards outdoor locations, which brought a sense of cinematic freedom to the songs. There was a time when studio technology was limited, so shooting on real locations added authenticity to the songs. In contrast, nowadays, songs are mostly shot on sets or rely heavily on CGI. This has diminished the importance of location, and technology has made artificial beauty possible.
Through location-based songs, people associated songs with specific places, creating an emotional connection. Even today, when we listen to an old song, the image of that place comes to mind. The era of location-based songs was not just about cinematic aesthetics, but also about cultural memory and social identity.



