तीसरा दिन प्रेम और स्नेह का प्रतीक है…
वैलेंटाइन वीक का तीसरा दिन जो प्रेम और स्नेह का प्रतीक माना जाता है. यह हर वर्ष 09 फरवरी को मनाया जाता है. प्रेम की अभिव्यक्ति का पर्व के तीसरे दिन जहाँ रिश्ते में मिठास और अपनेपन को जोड़ना था वहाँ, वर्तमान समय में बाजारवाद हावी है.
प्रेम, और स्नेह का प्रतीक माना जाने वाला पर्व जिसे हम सभी चॉकलेट डे के नाम से जानते हैं. वैसे तो चॉकलेट का इतिहास सदियों पुराना है. प्राचीन माया और एज़्टेक सभ्यताओं में “देवताओं का भोजन” माना जाता था चॉकलेट. चॉकलेट को प्रेम, आकर्षण और अपनत्व का प्रतीक माना जाता है. चॉकलेट खाने से एंडोर्फिन और सेरोटोनिन हार्मोन रिलीज होते हैं, जो तनाव को कम करने और मूड को अच्छा करने में मदद करते हैं. इसमें मौजूद फ्लेवोनोइड्स त्वचा को UV किरणों से बचाते हैं. वर्तमान समय में आधुनिकता और वैश्वीकरण ने चॉकलेट को इस परंपरा का नया चेहरा बना दिया है.
डार्क चॉकलेट याददाश्त बढ़ाने और एकाग्रता में सुधार करने में मदद करती है. इसमें मौजूद फ्लेवोनोल्स मस्तिष्क में ब्लड फ्लो बढ़ाते हैं, जिससे अल्जाइमर और डिमेंशिया का खतरा कम हो सकता है. डार्क चॉकलेट ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करती है साथ ही हृदय रोगों के खतरे को कम करने में सहायक होती है. डार्क चॉकलेट इंसुलिन सेंसिटिविटी को बढ़ाने में मदद कर सकती है, जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल करने में सहायता मिलती है.इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लेवोनोइड्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद करते हैं.
प्रेम, और स्नेह का प्रतीक माना जाने वाला पर्व चॉकलेट डे का महत्व केवल मीठा खाने तक नहीं है बल्कि, रिश्तों की असली सच्चाई आत्मीयता और मिठास में होती है. आज के दिन रिश्तों में कड़वाहट को भुलाकर नई शुरुआत करने का भी प्रतीक है.
========== ========= ===========
The third day symbolizes love and affection…

The third day of Valentine’s Week, which is considered a symbol of love and affection, is celebrated every year on February 9th. While this day, dedicated to expressing love, was meant to add sweetness and intimacy to relationships, commercialism has taken over in modern times.
This festival, considered a symbol of love and affection, is known as Chocolate Day. The history of chocolate is centuries old. In ancient Mayan and Aztec civilizations, chocolate was considered the “food of the gods.” Chocolate is considered a symbol of love, attraction, and affection. Eating chocolate releases endorphins and serotonin hormones, which help reduce stress and improve mood. The flavonoids present in it protect the skin from UV rays. In modern times, modernity and globalization have given chocolate a new face in this tradition.
Dark chocolate helps improve memory and concentration. The flavonols present in it increase blood flow to the brain, which can reduce the risk of Alzheimer’s and dementia. Dark chocolate helps control blood pressure and also helps reduce the risk of heart disease. Dark chocolate can help increase insulin sensitivity, which helps control blood sugar. The antioxidants and flavonoids present in it help strengthen the body’s immune system.
The significance of Chocolate Day, considered a symbol of love and affection, is not just about eating sweets, but about the true essence of relationships, which lies in intimacy and sweetness. Today is also a symbol of forgetting bitterness in relationships and making a new beginning



