News

शिक्षकों के प्रशिक्षण में,गणितीय चुनौतियों के समाधान…

इंडियन मैथमेटिकल सोसायटी द्वारा लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रो. के.सी. सिंहा ने “Challenges in School Education and Strategies for Effective Improvements” विषय पर एक विचारोत्तेजक व्याख्यान प्रस्तुत किया.

अपने संबोधन में उन्होंने विशेष रूप से शिक्षकों के प्रशिक्षण,गणितीय चुनौतियों के समाधान तथा राष्ट्रीय स्तर पर एक व्यापक एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया. इंडियन मैथमेटिकल सोसायटी के अध्यक्ष प्रोफेसर शब्द शरण खरे ने स्कूली शिक्षा, विशेषकर गणित विषय को अधिक रोचक एवं प्रभावी बनाने से संबंधित प्रमुख चुनौतियों तथा उनके निराकरण हेतु इंडियन मैथमेटिकल सोसायटी द्वारा एक ठोस एक्शन प्लान तैयार किए जाने पर चल रहे है.

अधिवेशन में द इंडियन मैथमेटिकल एंड साइंस एसोसिएशन के सचिव डॉ. विजय कुमार ने बताया कि द इंडियन मैथमेटिकल एंड साइंस एसोसिएशन इस दिशा में छात्रों के लिए 22 दिसंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 तक अखिल भारतीय स्तर पर “आर्यभट्ट टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स एंड साइंस” प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन कर रही है

इस परीक्षा हेतु कक्षा 6 से 12 तथा स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर के छात्रों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण वेबसाइट www.imsaindia.org पर किया जा रहा है. इंडियन मैथमेटिकल सोसायटी की स्थापना वर्ष 1907 में की गई थी एवं श्रीनिवास रामानुजन का शोध पत्र इसी संस्था के माध्यम से वर्ष 1911 में प्रकाशित किया गया था.

प्रभाकर कुमार, (जमुई).

:

Related Articles

Back to top button