News

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 मार्च 2026.

द इंडियन मैथमेटिक्स एंड साइंस एसोसिएशन के तत्वावधान में कक्षा 6 से 12 एवं स्नातक व स्नातकोत्तर छात्रों के लिए अखिल भारतीय स्तर पर आर्यभट्ट टैलेंट सर्च टेस्ट इन मैथमेटिक्स एंड साइंस प्रतियोगिता परीक्षा 2026 का ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि 16 मार्च 2026 किया जाना है.

डॉ. विजय कुमार, सचिव द इंडियन मैथमेटिक एंड साइंस एसोसिएशन ने बताया कि अधतन तक कुल 100300 एक लाख तीन हजार छात्र ने पंजीकरण किया है. इसमे गणित मे 54000 एवं विज्ञान से 49000 छात्र ने पंजीकरण किया है. सबसे अधिक छात्र का पंजीकरण बिहार, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, झारखंड, दिल्ली, हरियाणा, तामिलनाडु, उड़ीसा आदि राज्य के द्वारा किया गया है. प्रतियोगिता परीक्षा मे भाग लेने के लिए छात्रों को किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा रहा है.

छात्रों को ऑनलाइन आवेदन www.imsaindia.org पर 16 मार्च 2026 तक किया जा सकता है. परीक्षा बहुविकल्पीय ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट एवं मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. संगठन के अध्यक्ष प्रोफेसर के.सी.सिंहा ने बताया कि इस प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन का उद्देश्य छात्रों में गणित एवं विज्ञान को पॉपुलर करना, अभिरुचि पैदा करना एवं चयनित छात्रों को पुरस्कृत एवं प्रशिक्षण करने की योजना है.

प्रभाकर कुमार.

:

Related Articles

Back to top button