Apni Baat

वैलेंटाइन वीक के पहले दिन…

वसंत का महीना शुरू हो चुका है. इसे ऋतुओं का राजा माना जाता है, जिसमें मौसम न अधिक ठंडा होता है और न ही अधिक गर्म. वसंत पंचमी से इस ऋतु की शुरुआत मानी जाती है. वसंत के आगमन के साथ ही फिजाओं में प्रेम की खुशबू घुलने लगती है. प्रेम का उत्सव कहे जाने वाला पर्व वैलेंटाइन वीक का आगाज हो चूका है. 

हर वर्ष 7 फरवरी से वैलेंटाइन वीक का आगाज होता है. इसके पहले दिन रोज डे मनाया जाता है. यह केवल गुलाब लेने या देने का दिन नहीं, बल्कि भावनाओं, रिश्तों और बदलते सांस्कृतिक दृष्टिकोण का भी आईना है. पश्चिमी देशों में गुलाब को प्रेम का प्रतीक मानकर इसे साझा करने की परंपरा शुरू हुई जो 20वीं सदी के उत्तरार्ध में यह युवाओं के बीच लोकप्रिय होता हुआ भारत सहित कई देशों में फ़ैल गया.

बताते चलें कि, हजारों वर्ष पहले गुलाब की खेती चीन में होती थी. रोमन साम्राज्य में गुलाब को देवी वीनस से जोड़ा गया, जो प्रेम और इच्छा की प्रतीक मानी जाती थीं वहीँ, विक्टोरियन युग में फूलों के माध्यम से गुप्त संदेश भेजा जाता था. इसे ‘फ्लोरियोग्राफी’ कहा जाता था. उस दौर में सामाजिक शिष्टाचार के कारण भावनाओं को खुलकर व्यक्त करना मना था, इसलिए फूल प्रेम, वफादारी, या नाराजगी जैसे संदेश देने का एक सुरक्षित साधन था.

गुलाब को प्यार, स्नेह और भावनाओं का प्रतीक माना जाता है. अलग-अलग रंगों के गुलाब विभिन्न भावनाओं को दर्शाते हैं: –

लाल गुलाब –       सच्चे प्यार और रोमांस का प्रतीक

गुलाबी गुलाब –    प्रशंसा, आदर और कृतज्ञता

पीला गुलाब –      दोस्ती और खुशी

सफेद गुलाब –     शांति और नई शुरुआत

नारंगी गुलाब –     जोश और आकर्षण.

इतिहासकारों के अनुसार, मुग़ल शासक जहांगीर और नूरजहां की प्रेम कहानी काफी प्रसिद्ध है. कहा जाता है कि, नूरजहां को गुलाब का फूल काफी पसंद था और जहांगीर प्रतिदिन  करीब एक टन गुलाब नूरजहां को भेजा करते थे. वहीं दूसरी तरफ महारानी विक्टोरिया के दौर में एक-दुसरे से प्यार मोहब्बत बढ़ाने के लिए गुलाब का फूल देते थे. कालांतर में यह प्रथा बन गई.

वर्तमान समय के युवा भव्यता से अधिक सादगी और प्रामाणिकता को महत्व देते हैं. वर्तमान समय के दौर में “रोज डे” के दिन फूलों का बाजार अपने चरम पर होता है. कभी प्रेमी-प्रेमिका के बीच रहने वाला गुलाब  आज मित्रों, परिवार और सहकर्मियों को भी दिया जाता है.तकनीक और गैजेट्स के युग में एक प्राकृतिक फूल की कोमलता और सुगंध रिश्तों में ताजगी भरने की शक्ति रखती है.

भारतीय संस्कृति में प्रेम एक आध्यात्मिक यात्रा, कर्तव्य (धर्म) और भक्ति का संगम माना जाता है. यह केवल दो व्यक्तियों का के बीच आकर्षण नहीं होता है बल्कि, भारतीय संस्कृति में प्रेम की अवधारणा अत्यंत गहन, व्यापक और बहुआयामी है.यहाँ प्रेम को “योग” माना गया है. यहाँ प्रेम का आध्यात्मिक स्वरूप ‘आत्मा से परमात्मा’ का मिलन होता है. इसमें समर्पण की पराकाष्ठा है स्वत्: समाप्त हो जाती है.

पश्चिमी दृष्टिकोण में प्रेम अक्सर ‘अधिकार’ और ‘स्वतंत्रता’ की बात करता है, जबकि भारतीय संस्कृति में प्रेम त्याग और तपस्या पर टिका है जैसे –  शिव-पार्वती की कथा के  अनुसार, पार्वती की तपस्या यह दर्शाती है कि प्रेम को प्राप्त करने के लिए धैर्य और आत्म-शुद्धि आवश्यक है. मर्यादा पुरुषोत्तम राम और सीता की कहानी के अनुसार, इनका प्रेम व्यक्तिगत सुख के बजाय ‘कुल की मर्यादा’ और ‘कर्तव्य’ को प्राथमिकता देता है. यहाँ प्रेम भोग नहीं, बल्कि साथ मिलकर धर्म का पालन करना है.

भारतीय साहित्य और कला (भरत मुनि के नाट्यशास्त्र) में प्रेम को मुख्य रूप से ‘शृंगार रस’ के रूप में परिभाषित किया गया है, जिसके दो पक्ष हैं. संयोग शृंगार और विप्रलभ शृंगार वहीँ, संस्कृत साहित्यकार कालिदास के अभिज्ञान शाकुंतलम् से लेकर जयदेव के गीतगोविंद तक प्रेम को सौंदर्य, करुणा और भक्ति के रूप में चित्रित किया है. मीरा, सूरदास, तुलसीदास जैसे संतों ने प्रेम को ईश्वर से जुड़ने का माध्यम माना है. यहाँ प्रेम सांसारिक नहीं, बल्कि आध्यात्मिक समर्पण था. रूमी और अमीर खुसरो की कविताओं में प्रेम को आत्मा और परमात्मा के मिलन की यात्रा बताया है.

 भारतीय संस्कृति में प्रेम केवल प्रेमी-प्रेमिका तक सीमित नहीं है बल्कि, यहाँ प्रेम का दायरा काफी विस्तृत है जैसे – यशोदा और कृष्ण का प्रेम, जो निस्वार्थ ममत्व का आदर्श है. राम-भरत का प्रेम, जो संपत्ति और सत्ता से ऊपर उठकर त्याग की मिसाल पेश करता है वहीँ, अपरिचितों के प्रति प्रेम और सम्मान भी हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है.

उपनिषद और गीता के अनुसार प्रेम को आत्मा की शुद्धता और ब्रह्म से एकत्व की अनुभूति बताया गया वहीँ, अद्वैत वेदांत प्रेम यहाँ अहंकार के विलय और सार्वभौमिक एकता का अनुभव मात्र है जबकि, कामसूत्र में प्रेम को केवल शारीरिक नहीं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक संतुलन का साधन भी माना गया है.

वर्तमान समय में भारतीय समाज में प्रेम के स्वरूप में काफी बदलाव आया है. कभी इसी समाज में प्रेम में ‘संकोच’ और ‘मर्यादा’ प्रधान होती थी, वहीं आज ‘अभिव्यक्ति’ और ‘स्वतंत्रता’ प्रमुख हो गई है. वहीँ, सोशल मीडिया और वैश्वीकरण ने प्रेम को नया रूप दिया जहाँ ‘प्रेम’ परंपरा और आधुनिकता का संगम दिखाई देता है.

 भारतीय संस्कृति में प्रेम केवल दो व्यक्तियों का संबंध नहीं है, बल्कि यह समर्पण, करुणा और आत्मीयता की व्यापक धारा है. यह प्रेम कभी भक्ति बनकर ईश्वर से जुड़ता है, कभी त्याग बनकर परिवार को मजबूत करता है, और कभी सौंदर्य बनकर कला और साहित्य को जन्म देता है जैसे – कबीर दास जी ने कहा था कि, “पोथी पढ़ि पढ़ि जग मुआ, पंडित भया न कोय, ढाई आखर प्रेम का, पढ़े सो पंडित होय”. प्रेम हृदय की वह कोमलता है जो व्यक्ति को स्वार्थ से ऊपर उठाकर समस्त संसार से जोड़ती है.

==========  =========  ===========

On the first day of Valentine’s Week…

 

The spring season has begun. It is considered the king of seasons, with weather that is neither too cold nor too hot. The season is believed to begin with Vasant Panchami. With the arrival of spring, the fragrance of love fills the air. Valentine’s Week, the festival of love, has begun.

Every year, Valentine’s Week begins on February 7th. The first day is celebrated as Rose Day. It is not just a day for giving or receiving roses, but also a reflection of emotions, relationships, and changing cultural perspectives. In Western countries, the tradition of sharing roses as a symbol of love began, and in the latter half of the 20th century, it became popular among young people and spread to many countries, including India.

It is said that roses were cultivated in China thousands of years ago. In the Roman Empire, roses were associated with the goddess Venus, who was considered the symbol of love and desire. In the Victorian era, secret messages were sent through flowers. This was called ‘floriography’. During that time, due to social etiquette, openly expressing emotions was forbidden, so flowers were a safe means of conveying messages such as love, loyalty, or displeasure.

Roses are considered a symbol of love, affection, and emotions. Different colored roses represent different emotions:

Red rose –       Symbol of true love and romance

Pink rose –      Admiration, respect, and gratitude

Yellow rose –  Friendship and happiness

White rose –    Peace and new beginnings

Orange rose –  Passion and attraction.

According to historians, the love story of Mughal rulers Jahangir and Noor Jahan is quite famous. It is said that Noor Jahan was very fond of roses, and Jahangir used to send her about a ton of roses every day. On the other hand, during the reign of Queen Victoria, roses were given to each other to express love and affection. Over time, this became a tradition.

Today’s youth value simplicity and authenticity more than grandeur. In today’s times, the flower market is at its peak on “Rose Day.” The rose, once exchanged only between lovers, is now given to friends, family, and colleagues as well. In this age of technology and gadgets, the delicate beauty and fragrance of a natural flower still have the power to bring freshness to relationships.

In Indian culture, love is considered a spiritual journey, a confluence of duty (dharma), and devotion. It is not merely an attraction between two individuals; rather, the concept of love in Indian culture is profoundly deep, comprehensive, and multifaceted. Here, love is considered “yoga.” The spiritual aspect of love here is the union of the soul with the divine. It involves the ultimate surrender, where the self-ceases to exist.

While the Western perspective often speaks of ‘rights’ and ‘freedom’ in love, in Indian culture, love is based on sacrifice and penance. For example, according to the story of Shiva and Parvati, Parvati’s penance demonstrates that patience and self-purification are essential to attain love. The story of Maryada Purushottam Rama and Sita shows that their love prioritized ‘family honor’ and ‘duty’ over personal happiness. Here, love is not about indulgence, but about fulfilling one’s dharma together.

In Indian literature and art (as described in Bharata Muni’s Natyashastra), love is primarily defined as ‘Shringara Rasa,’ which has two aspects: Sambhoga Shringara (love in union) and Vipralambha Shringara (love in separation). From Kalidasa’s Abhijñānaśākuntalam to Jayadeva’s Gitagovinda, Sanskrit literature has depicted love as beauty, compassion, and devotion. Saints like Meera, Surdas, and Tulsidas considered love as a means of connecting with God. Here, love was not worldly, but spiritual devotion. The poems of Rumi and Amir Khusrau describe love as a journey of the soul’s union with the divine.

In Indian culture, love is not limited to lovers; its scope is quite extensive. For example, the love between Yashoda and Krishna is an ideal of selfless maternal affection. The love between Rama and Bharata exemplifies sacrifice, transcending wealth and power.  Love and respect for strangers are also an integral part of our culture. According to the Upanishads and the Gita, love is described as the purity of the soul and the realization of oneness with Brahman. In Advaita Vedanta, love is merely the merging of the ego and the experience of universal unity.  In contrast, the Kamasutra considers love not only a physical act but also a means of achieving mental and emotional balance.

In contemporary Indian society, the nature of love has undergone significant changes. While ‘modesty’ and ‘propriety’ once dominated love in this society, today ‘expression’ and ‘freedom’ have become paramount. Social media and globalization have given love a new form, where it appears as a confluence of tradition and modernity.

In Indian culture, love is not merely a relationship between two individuals, but a broad current of devotion, compassion, and intimacy. This love sometimes manifests as devotion, connecting with God; sometimes as sacrifice, strengthening the family; and sometimes as beauty, giving birth to art and literature. As Kabir Das said, “Reading books upon books, the world died, yet no one became a scholar; but whoever understands the two and a half letters of love, becomes a true scholar.” Love is that tenderness of the heart that elevates a person above selfishness and connects them to the entire world.

:

Related Articles

Back to top button